अपनी लाडली बहू को Neeta Ambani ने गिफ्ट किया दुनिया का बेशकीमती पीले हीरे का हार

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 05:27 PM (IST)

नीता अंबानी का नेचर तो हम सब जानते हैं। इतने रईस परिवार से होते हुए भी कभी उनके चेहरे पर घमंड नहीं देखा। परिवार को जोड़ कर रखने वाली नीता अंबानी एक आदर्श बहू भी हैं और एक आदर्श सास भी। जितना प्यार वह अपनी बेटी को करती हैं उतना ही बहू को भी। नीता अंबानी अपनी लाडली बहू श्लोका मेहता को भी बहुत प्यार करती हैं। बेशक श्लोका-आकाश एक दूसरे को प्यार करते थे लेकिन नीता भी उन्हें हमेशा अपने घर की बहू बनाना चाहती थीं। जब श्लोका बहू बनकर अंबानी हाउस में आई थी तो नीता ने अपनी बहू को एक ऐसा गिफ्ट दिया था जो कई दिनों तक सुर्खियों में ही बना रहा था। जी हां वो बेशकीमती गिफ्ट दुनिया की सबसे अनमोल चीजों में से एक था।  चलिए उस बेशकीमती चीज के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं।

 

साल 2019 में मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता से शादी हुई थी जिसमें दुनिया भर से नामी लोग शामिल हुए थे। ये बिग फैट इंडियन वैंडिग कई दिनों तक सुर्खियों में बनी रहीं। इसी दिन को और स्पैशल बनाने के लिए नीता ने अपनी बहू श्लोका को एक खास तोहफा दिया था। वो तोहफा दुनिया का सबसे बेशकीमती हीरे से जड़ा नेकपीस था जो उन्होंने अपनी बहू को मुंह दिखाई पर दिया था। इस नेकपीस की आपको खासियत बताते हैं।

इस नेकपीस को लेबनिस ज्वैलर्स द्वारा तैयार किया गया था। खबरों के मुताबिक, नीता ने ये नेकलेस जो अपनी बहू को गिफ्ट के रुप में दिया वो दुनिया के सबसे महंगे नेकलेस में से एक है।  एल इनकम्पेयरेबल ('L'Incomparable') नाम के इस नेकलेस को लेबेनिस ज्वैलर्स मौअवाड (Lebanese jeweler Mouawad) ने डिजाइन किया था। नेकपीस के मिडल में 407.48 कैरेट का शील्ड कट यैलो डायमंड लगा है जो दुनिया के सबसे महंगे हीरो में से एक है। इस बेशकीमती हीरे को साल 1980 में अफ्रीका में खोजा गया था। इसी के साथ नेकलेस पर अलग-अलग आकार के 91 व्हाइट डायमंड जड़े हैं जो लीफ पेट्रर्न यानि की पत्ते की शेप में बने रॉज गोल्ड के ऊपर जड़े गए हैं। नेकपीस पर लगे सब डायमंड का वेट 637 कैरेट हैं।  2013 में जब ये नेकलेस तैयार हो गया था तो इसे दोहा ज्वैलरी और वॉच एग्जीबिशन में शोकेस किया गया। उस समय इस बेशकीमती नेकलेस की कीमत  55 मिलियन डॉलर यानि करीब  4 अरब रु.(4,05,32,25,000.00) थी। इतनी ज्यादा कीमत के चलते यह बेशकीमती हार, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।

वहीं खबरों की मानें तो पहले नीता अपनी बहू को खानदानी ज्वैलरी गिफ्ट में देना चाहती थी जो उन्हें अपनी सास कोकिलाबेन अंबानी से उपहार के रूप में मिली थीं। हर सास की तरह नीता भी यही चाहती थीं कि परंपरा के रूप में वह अपनी सास की दी हुई ज्यूलरी अपनी बहू को दे लेकिन आखिरी समय में नीता ने अपना इरादा बदल दिया और अपनी बहू को ये स्पैशल 'एल इनकम्पेयरेबल' नेकलेस देने का मन बना लिया।

हालांकि कभी खुद अंबानी परिवार ने इन रिपोर्ट्स पर मुहर नहीं लगाई कि उन्होंने बहू को तोहफे में ये हार दिया है या नहीं, लेकिन हां ये बात तो तय है कि नीता अंबानी अपनी बहू से बेहद प्यार करती हैं। श्लोका शादी से पहले भी उनकी फैमिली व फंक्शन का हिस्सा बनती थीं जिससे पता चलता है कि सास-बहू दोनों की कितनी अच्छी बॉन्डिंग शुरू से रही हैं। अब ऐसे में नीता अपनी बहू को ये बेशकीमती हार भी दे दें तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होनी चाहिए।

 

Content Writer

Vandana