चौथे बच्चे को जन्म देने जा रही है नीरू बाजवा ! कभी छोड़ चुकी थी मां बनने की उम्मीद

punjabkesari.in Friday, Jul 29, 2022 - 02:56 PM (IST)

पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नीरू बाजवा ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। वह अपने करियर के साथ- साथ परिवार का भी बखूबी ख्याल रखती हैं। अब इसी बीच  ऐक्ट्रेस के दोबारा मां बनने की खबर सामने आई। वह जल्द ही अपने चौथे बच्चे को जन्म देनी जा रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neeru Bajwa (@neerubajwa)

 

नीरू ने  बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए चौथी बार मां बनने की खुशखुबरी फैंस के साथ शेयर की है। शेयर किए गए वीडियो में वह  खुशी से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही  हैं। हालांकि साथ में एक ट्विस्ट भी है। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ब्यूटीफुल का पोस्टर भी शेयर किया है। साथ में कैप्शन में लिखा है- बिल्लो मां बनने वाली है जी.11 अगस्त को बिल्लो को बधाइयां देने आ जाइए। 


अब फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि नीरू बाजवा सच में प्रेग्नेंट हैं या वह अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। हालांकि कुछ समय तक सच्चाई सामने आ ही जाएगी। याद हो कि 7 फरवरी 2020 को दूसरी बार मां बनी थी। उन्होंने दो नन्हीं परियों को जन्म दिया था, जिनका नाम आलिया और अकीरा है। इन दोनों की बड़ी बहन का नाम अनाया कौर जावंदा है। यानी कि ऐक्ट्रेस तीन प्यारी बेटियों की मां है। 


हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब  डॉक्टर्स ने उन्हे कह दिया था कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी। फिर ईश्वर का करिश्मा हुआ और उनकी गोद को भगवान ने उस खुशियों से भर दिया, जिसके लिए वह तरस रही थीं। नीरू ने खुद अपनी जुड़वां बच्चियों के जन्म से पहले हुए हादसे को याद करते हुए पोस्ट में लिखा था- "मुझे याद है कि डॉक्टर ने मुझसे कहा था वे इस दुनिया में नहीं आ सकती। मुझे एक सेकेंड के लिए भी विश्वास नहीं हुआ था। मेरी योद्धा राजकुमारियों, आप मां के सौभाग्य की आकर्षण हैं। आई लव यू। मैं आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का वादा करती हूं। मैं गलतियां कर सकती हूं, लेकिन मैं हमेशा आपकी पीठ थपथपाऊंगी"।

नीरू ने 2015 में कनेडियन बेस्ड बिजनेसमैन हैरी बाजवा से शादी की थी। उन्होंने बॉलिवुड में डेब्यू देव आनंद की फिल्म 'मैं सोलह बरस की' से किया था। नीरू 'अस्तित्व एक प्रेम की', 'जीत', 'नच बलिए 1' जैसे टीवी शोज़ में भी नजर आ चुकी हैं। शादी के बाद उन्होंने एक पंजाबी फिल्म में काम किया था, जिसमें वह प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही थीं। खास बात ये थी कि उस वक्त असल में नीरू आठ महीने के प्रेग्नेंट थीं। 

Content Writer

vasudha