'हीरोइन ऑफ हाईजैक' नीरजा भनोट के भाई का निधन, सोनम कपूर ने जताया दुख

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 12:17 PM (IST)

देश की बहादुर बेटी नीरजा भनोट की बहादुरी की मिसाल आज भी दी जाती है। 'हीरोइन ऑफ हाईजैक' नाम से पहचानी जानी वाली नीरजा ने अपनी जान की परवाह किए बिना 360 विमान यात्रियों की जान बचाई थी। वहीं हाल ही में उनके परिवार से दुखभरी खबर सामने आई है। नीरजा के छोटे भाई अनीश भनोट का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। परिवार वालों ने इसकी जानकारी दी है। 

PunjabKesari

अनीश के परिवार वालों ने बताया कि वह शाम को सैर करके घर लौटे तो उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया और वह घर के बाहर ही जमीन पर गिर पड़े। अनीश को जब घर के अंदर लेकर आए तो उनकी मौत हो चुकी थी। अनीश ने बहन नीरजा के निधन के बाद एक किताब लिखी थी जो भारत में बेस्ट सेलर साबित हुई थी। 

PunjabKesari

वहीं नीरजा भनोट के भाई के निधन पर बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दुख व्यक्त किया है। सोनम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनीश भनोट के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ओम शांति, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे अनीश भनोट।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

 

आपको बता दें 23 वर्षीय नीरजा भनोट ने 360 विमान यात्रियों की जान बचाई थी। उनकी बायोपिक भी बनाई गई थी जिसमें सोनम कपूर ने नीरजा का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। सोनम की एक्टिंग ने एक बार फिर से नीरजा भनोट टो लोगों के दिलों में जिंदा कर दिया था। इस फिल्म के लिए सोनम नेशनल अवाॅर्ड से भी सम्मानित किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static