नीरज चोपड़ा तलाश रहे सच्चा प्यार करने वाली लड़की! बताया किससे करेंगे शादी

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 04:27 PM (IST)

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को आज के समय में कौन नहीं जानता। उनकी  फैन फॉलोइंग इस हद तक बढ गई है कि लड़कियां उन्हे शादी के लिए प्रपोज कर रही हैं।  देश के सबसे एलिजिबल बैचलर्स बन चुके  नीरज चोपड़ा ने आखिर बता ही दिया कि उन्हे शादी के लिए किस तरह की लडकी की तलाश है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝙎𝘼𝘾𝙍𝙄𝙁𝙄𝘾𝙀 𝙎𝙐𝘾𝘾𝙀𝙎𝙎 𝙍𝙀𝙎𝙋𝙀𝘾𝙏 💫🦋 (@s.s.r_insta)


दरअसल नीरज जल्द ही डांस प्लस 6 शो में नजर आने वाले हैं।  इस शो के प्रोमो का एक वीडियो सामने आया है , जिसमें वह अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रहे हैं। शो को होस्ट कर रहे राघव जुयाल ने जब पूछा कि  लड़कियां नीरज चोपड़ा के साथ अपनी कुंडली कैसे मैच कराएं। नीरज शरमाते हुए बोलते हैं कि उन्हे इसकी जानकारी नहीं है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝙎𝘼𝘾𝙍𝙄𝙁𝙄𝘾𝙀 𝙎𝙐𝘾𝘾𝙀𝙎𝙎 𝙍𝙀𝙎𝙋𝙀𝘾𝙏 💫🦋 (@s.s.r_insta)

इसी बीच शो के जज पुनीत पाठक ने पूछा कि  आपको किस टाइप की लड़की पसंद है? राघव ने उनकी तरफ से मजाक में कहा- 'जेवलिन जैसी'। इस पर नीरज तुरंत बोलते हैं 'नहीं-नहीं इतनी लंबी का क्या करेंगे. वो तो बहुत लंबी हो जाएगी। इसके बाद वह कहते हैं कि एक खिलाड़ी होने के नाते मैं चाहता हूं कि वो एक खिलाड़ी हो. अपने काम पर फोकस रखती हो और दूसरों की रिस्पेक्ट करती हो। वो परिवार का सम्मान करने वाली हो। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝙎𝘼𝘾𝙍𝙄𝙁𝙄𝘾𝙀 𝙎𝙐𝘾𝘾𝙀𝙎𝙎 𝙍𝙀𝙎𝙋𝙀𝘾𝙏 💫🦋 (@s.s.r_insta)


वहीं शो का एक और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें नीरज चोपड़ा शो के होस्ट के साथ डांस करते दिख रहे हैं।  रेमो डिसूजा ने भी इंस्टाग्रम पर नीरज के साथ बिताए पलों को शेयर किया है। बता दें कि लड़कियां नीरज की इस कदर दीवानी बनी हुई हैं कि वे सोशल मीडिया पर ही अपने प्यार का इजहार करने लगी हैं। 

Content Writer

vasudha