नीम का पेड़ लगाने से दूर होगा मंगल दोष, हनुमानजी का मिलेगा आशीर्वाद

punjabkesari.in Saturday, Jun 26, 2021 - 02:05 PM (IST)

स्वाद में कड़वा नीम का पौधा सेहत के लिए लिहाज से बहुत गुणकारी होता है। मगर, औषधीय के साथ-साथ नीम का धार्मिक महत्त्व भी है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, नीम का पौधा ना सिर्फ आपको धनवान बना सकता है बल्कि इससे घर में सुख-शांति भी बनी रहती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं नीम से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

साक्षात मंगलदेव हैं नीम

हिंदू धर्म में नीम के पेड़ का बहुत महत्व है। इसके साक्षात मंगलदेव माना जाता है। इसलिए घर में नीम का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। आप अपने घर की दक्षिण दिशा में नीम का एक पेड़ लगाएं नीम के पौधा लगाकर उसकी देखरेख करें। इससे जीवन में कभी भी आपका अमंगल नहीं होगा।

मंगलदोष होगा दूर

मंगलदोष दूर करने के लिए कई लोग हनुमानजी की खास पूजा करते हैं या दूर-देशों के मंदिर में जाते हैं। मगर, घर में नीम का पौधा लगाकर उसकी पूजा व देखभाल करने से भी मंगलदोष दूर हो सकता है। साथ ही इससे हनुमान जी का आशीर्वाद भी मिलता है। घर की दक्षिण दिशा में नीम का पेड़ लगाएं।

बुरी आत्माएं रहती हैं दूर

कुछ जगहों पर नीम को नीमारी देवी कहा जाता है और मां दुर्गा का रूप भी माना जाता है। कहते हैं कि नीम की पत्तियों के धुएं से घर में बुरी व प्रेत आत्माएं प्रवेश नहीं करती। साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

नीम की जड़ का टोटका

ज्योतिष शास्त्र के अनुसा, नीम की जड़ पर लाल रंग का सिंदूर लगाकर तिजोरी में रखें। इससे धन की बरकत बनी रहती है और सफलता के योग बनते है।

रविवार को जरूर करें ये काम

घर के आंगन में नीम का पौधा लगाकर उसे रोजाना जल चढ़ाएं। इससे घर व परिवार के सदस्यों पर हनुमानजी की कृपा बनी रहेगी।

नीम की माला का महत्व

मान्यता है कि नीम की लड़की से बनी माला धारण करने से शनिदोष की पीड़ा समाप्त हो जाती है। साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।

शिवलोक की प्राप्ति

शास्त्रों के अनुसार, नीम के 7 पेड़ लगाने से व्यक्ति को मृत्योपरांत शिवलोक की प्राप्ति होती है जबकि 3 पेड़ लगाने से सैकड़ों वर्षों तक सूर्य लोक में सुख मिलते हैं।

नीम और सेहत

शोध के मुताबिक, नीम के नीचे रोजाना 30 मिनट बैठने से कोई भी चर्म रोग नहीं होता। वहीं, इसके पत्तों का सेवन शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर रखने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

Content Writer

Anjali Rajput