भारती सिंह को ड्रग्स स्पलाई करने वाला गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए बना था डिलीवरी बाॅय

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 10:41 AM (IST)

एनसीबी के निशाने पर आए भारती सिंह और उनके पति हर्ष का नाम ड्रग्स केस में आने के बाद फैंस को काफी हैरानी हुई। उनके साथ काम करने वालों को भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि भारती का नाम इस केस में आ सकता है। वहीं सबसे ज्यादा हैरानी लोगों को तब हुई जब भारती और हर्ष ने इस बात को स्वीकारा कि उन दोनों ने गांजे का सेवन किया था। वहीं इस बीच एनसीबी के हत्थे एक ड्रग पैडलर चढ़ गया है जो भारती समेत कई लोगों को ड्रग सप्लाई करता था।

ड्रग पैडलर हुआ गिरफ्तार

खबरों की मानें तो पुलिस ने बीते बुधवार को सुनील गवाई नाम के ड्रग पैडलर को पकड़ा है। उसके पास से 1 किलो से ज्यादा मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया है। ड्रग पैडलर ने पूछताछ के दौरान बताया कि डिलीवरी बाॅय बनकर वह अपने सभी क्लाइंट्स को ड्रग सप्लाई करता था। आरोपी ने आगे कहा कि पुलिस से बचने के लिए वह फूड डिलीवरी बाॅय बनता था। 

भारती को स्पलाई करता था ड्रग्स 

उसने आगे बताया कि काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति को भी उसने ही ड्रग्स स्पलाई किए थे। पश्चिमी मुंबई में उसका नेटवर्क ज्यादा सक्रिय था और ज्यादातर उसके क्लाइंट्स भी उसी इलाके के होते थे। 

गौरतलब है कि एनसीबी ने भारती और हर्ष के घर से गांजा बरामद किया गया था। जिसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया था और 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि उसके बाद कोर्य ने उनके द्वारा दायर की गई जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। भारती और हर्ष की गिरफ्तारी के बाद बहुत से सेलेब्स ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। जॉनी लिवर से लेकर शेखर सुमन तक ने दोनों की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

Content Writer

Bhawna sharma