नए साल पर  इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी दोनों हाथों से बरसाएंगी धन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 31, 2025 - 06:38 PM (IST)

नारी डेस्क: नए साल का पहला दिन नई शुरुआत और शुभ ऊर्जा लेकर आता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर इस दिन घर में सही जगहों पर दीपक जलाया जाए, तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, नकारात्मकता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। नए साल के पहले दिन जलाया गया दीपक अंधकार नहीं बल्कि गरीबी, बाधा और नकारात्मकता को दूर करता है।

PunjabKesari
 घर के मुख्य द्वार पर

मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दीपक जलाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। धन और अवसरों के रास्ते खुलते हैं। पूजा स्थान में मां लक्ष्मी या भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाएं, घी या तिल के तेल का दीपक शुभ माना जाता है। घर में शांति और बरकत बनी रहती है


 उत्तर-पूर्व (ईशान कोण)

 इस कोने में दीपक जलाने से मानसिक तनाव कम होता है और वास्तु दोष शांत होता है। तिजोरी या अलमारी के पास दीपक लगाएं जहां पैसा या ज़रूरी दस्तावेज़ रखें। दीपक को सुरक्षित दूरी पर रखें, धन की स्थिरता और बचत बढ़ती है

PunjabKesari
 रसोईघर में (सावधानी से)

 गैस चूल्हे से दूर मां अन्नपूर्णा का स्मरण करें। इससे अन्न-धन की कमी नहीं होती। तुलसी के पौधे के पास शाम के समय दीपक जलाएं। घर में सुख-शांति और स्वास्थ्य लाभ के लिए ये उपाय जरूर करें। 


दीपक जलाने का शुभ तरीका

साफ-सफाई के बाद दीपक जलाएं। मन में सकारात्मक संकल्प लें। “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जप करें। ध्यान रखें कि बाथरूम, स्टोर रूम, सीढ़ियों के नीचे, टूटे या गंदे स्थान पर दीपक ना जलाएं
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static