16 श्रृंगार में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही नयनतारा, दूल्हे राजा ने यूं लुटाया प्यार

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 05:28 PM (IST)

साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा के फैंस को जिस घड़ी का बेसर्बी से इंतजार था वो आ गई। नयनतारा हमेशा- हमेशा के लिए   निर्माता विग्नेश शिवन की हो गई है। साउथ इंडियन रीति रिवाज से दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। 


साउथ इंडस्ट्री के मशहूर कपल की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। विग्नेश की दुल्हनिया 16 श्रृंगार में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। 


इस खास दिन के लिए लेडी सुपरस्टार ने  लाल रंग की साड़ी चुनी थी, जिसे ग्रीन कुंदन की जड़ाऊ ज्वैलरी के साथ पेयर किया गया था। साड़ी के साथ चुनरी उनके लुक को  बेहद ग्लैमरस गना रहा था।


वहीं विग्नेश ने व्हाइट कलर की कुर्ता-धोती में काफी जच रहे थे।   नयनतारा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा- भगवान की कृपा से, ब्रह्मांड, हमारे माता-पिता के सभी आशीर्वाद और सबसे अच्छे दोस्त...एक नई शुरुआत।


वहीं विग्नेश शिवन ने  भी अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- ,'10 के पैमाने पर…वह नयन और मैं एक हैं।भगवान की कृपा से और पैरंट्स व दोस्तों के आशीर्वाद से मैंने नयनतारा से शादी कर ली है।' 


पाेस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर में वह नयनतारा के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। नयनतारा का ब्राइडल लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा  है। 

Content Writer

vasudha