बहन आराध्या की फैन हुई नव्या नवेली, तारीफ करते बोली - 'वो तो 12 साल में ...'

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2024 - 06:09 PM (IST)

बच्चन परिवार की लाडली आराध्या की मासूमियत की दुनिया दीवानी है। अपनी मासूमियत के चलते आराध्या सुर्खियों में बनी रहती हैं। 12 साल की उम्र में स्टार किड को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते लेकिन सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि आराध्या की कजिन बहन नव्या नवेली भी उन्हें खूब पसंद करती हैं।  नव्या अपनी बहन के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। अब हाल ही में नव्या ने एक नामी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी की खूब तारीफ की है। 

बहुत समझदार है 

नव्या नवेली का मानना है कि 12 साल की उम्र में भी आराध्या बहुत मैच्योर हैं।  आराध्या को देने के लिए उनके पास कोई भी सलाह नहीं है क्योंकि वह बहुत ही समझदार हैं। नव्या का कहना है कि - 'पता नहीं मैं उसे क्या सलाह दूं मेरे ख्यास से जब मैं 12 साल की थी इस उम्र में वो मुझसे ज्यादा समझदार हैं। मुझसे ज्यादा वो चीजों के बारे में जानती है। इस जनरेशन को दुनिया, सोसायटी और बाकी चीजों के बारे में इतनी नॉलेज है ये देखकर मुझे बहुत खुशी होती है इसलिए पता नहीं मैं उसे क्या सलाह दूं।' 

'मेरी छोटी बहन है' 

मैं आराध्या को एडमायर करती हूं इस उम्र में वो इतनी समझदार है मुझे खुशी है बातें शेयर करने के लिए घर में मेरी छोटी बहन है। वो कॉन्फिडेंट है, प्रीटी है उसे यह भी पता है कि कहां क्या चल रहा है। नव्या और आराध्या के बीच ऐसा खूबसूरत बॉन्ड देखकर फैंस भी काफी खुश हैं।

अपनी पॉडकास्ट के चलते सुर्खियों में है नव्या 

नव्या नवेली इन दिनों अपने पॉडकास्ट 'What The Hell Navya' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस पॉडकास्ट में उनकी नानी जया और मां श्वेता के साथ चिटचैट लोगों को खूब पसंद आ रही है। 


 

Content Writer

palak