Navratri में करेंगे ये 4 अचूक उपाय तो होगी धन की बरसात, खुल जाएगा बंद किस्मत के ताले

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2023 - 04:29 PM (IST)

15 अक्टूबर से पावन नवरात्रि का त्योहार शुरु होने वाला है। इन दिनों मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। वहीं कई लोग माता को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दौरान उपाय करके आप मां दुर्गा को प्रसन्न करके शुभ फल की प्राप्ति की जा सकती है। आइए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में....

धन लाभ के लिए करें ये उपाय

नवरात्रि के पंचमी तिथि तक हर दिन मां दुर्गा को एक पान का पत्ता जरूर चढ़ाएं। साथ ही  “ॐ ऐं हीं क्लीम चामुंडायै विच्चे” का मंत्र जप करें। नवमी तिथि को इन सभी पत्तों को एक साथ लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी वाली जगह पर रखें। ऐसा करने से धन लाभ होता है। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

घर में सुख- शांति के लिए करें ये उपाय

नवरात्रि के 9 दिनों तक सुबह- शाम पूजा की थाली में कपूर रखें। घर में कपूर जलाकर आरती करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में सुख- शांति का वास होता है।

सफलता के लिए करें ये उपाय

पान के पत्तों के दोनों तरफ सरसों का तेल लगा लें और इसे शाम के समय में दुर्गा को अर्पित करें। रात को सोने से पहले इस पत्ते को अपने पास रख लें। फिर दूसरे दिन से मां दुर्गा के मंदिर के पीछे रख दें। ऐसा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। जीवन में तरक्की की योग बनता है।

क्लेश को दूर करने के लिए ये उपाय

नवरात्रि के 9 दिन के साथ 2 लौंग डालकर जलाएं। ऐसा करने से क्लेश नहीं होता है। लड़ाई- झगड़े खत्म होते हैं। रिश्तों में मधुरता आती है। 

Content Editor

Charanjeet Kaur