अष्टमी में मां दुर्गा को इन टोटको से करें प्रसन्न, दिन दोगुनी रात चौगुनी होगी तरक्की

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 04:56 PM (IST)

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत रखते हैं और विधि- विधान से पूजा करते हैं। कहते हैं कि अगर सच्चे मन से मां की आराधना की जाए तो वो प्रसन्न होकर भक्तों के सारे दुख- दर्द दूर कर देती हैं। वहीं इन दिनों मां को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं। खासकर अष्टमी के दिन। अष्टमी को महा दुर्गाष्टमी भी कहा जाता है। इस बार ये 16 अप्रैल को है। मान्यता है कि इस दिन मिट्टी के नौ कलश रखकर देवी दुर्गा के नौ रूपों का आह्वान किया जाता है। इस दिन कुछ टोटके करके आप दुर्भाग्य और दरिद्रता दूर करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

अष्टमी पर चमत्कारी टोटके

मनोकामना पूरी करने के लिए

मां दुर्गा को कमल का फूल बहुत प्रिय है। ऐसे में अष्टमी के दिन मां दुर्गा के मंदिर जाकर उनकी चरणों में 8 कमल के फूल अर्पित करने से विशेष लाभ मिलता और आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।

सुख- समृद्धि के लिए

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करना जरूरी है, लेकिन अगर आप अब तक नहीं कर पाए हैं तो इसे महाअष्टमी के दिन जरूर करें। अष्टमी की रात को घर में या दुर्गा मंदिर में जाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे घर में सुख- समृद्धि आती है।

सौभाग्य की वृद्धि के लिए

इस दिन रात को अपने घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का एक दीपक जरूर जलाएं। माना जाता है कि इससे सारे ग्रह दोष दूर होते हैं और साथ में सौभाग्य की वृद्धि होती है।

मधुर दांपत्य जीवन के लिए

महाअष्टमी की रात को देवी मंदिर में उन्हें सोलह श्रृंगार अर्पित करने से जीवन की सारी मुसीबतें दूर होती हैं। माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आती है।

कर्ज से निजात के लिए

अगर आप काफी समय से कर्ज के भार से दबे हैं तो दुर्गाष्‍टमी के दिन ये टोटका जरूर करें। इस दिन मां दुर्गा को 9 लौंग चढ़ाएं और फिर मां काली के दर्शन करें। ऐसे करने से कर्ज से निजात मिलता है।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur