Navratri 2021: शारदीय नवरात्र के लिए सज गए मंदिर, पंडालों में गूंज रहे मां शेरोंवाली के जय-जयकारे

punjabkesari.in Thursday, Oct 07, 2021 - 05:41 PM (IST)

9 दिवसीय नवरात्रि का पावन पर्व आज से शुरु हो चुका है, जिसकी रौनक देशभर में देखने को मिल रही है। भारत के हर कोने में मां के स्वागत के लिए मंदिरों को सजा दिया गया है और भक्तों के लिए कपाट भी खोल दिए गए हैं। सुबह से ही मंदिरों में मां के भक्तों का आना-जारी है तो वहीं मंदिर और देवी पंडालों में मां शेरोंवाली के जय-जयकारे भी गूंज रहे हैं।

प्रमुख देवी मंदिरों को लाइट्स, फूलों की लड़ी, चुनरी आदि चीजों से सजाया गया है। वहीं, घरों, मंदिरों और देवी पंडालों में कलश स्थापित किए जा रहे हैं। वैसे तो देशभर के मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी लाइट्स आदि से सजाया गया है। मगर हम आपको इनमें से 3 मंदिरों के बारे में बताते हैं...

श्री नैनादेवी मंदिर

नवरात्रि दौरान भक्त हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित श्री नैनादेवी मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। मंदिर में सुबह आरती व मंत्रोच्चारण के साथ नवरात्रि का पावन त्योहार बड़े जोरों-शोरों से शुरु किया गया। इस खास पर्व के मौक पर मंदिर को रंग-बिरंगी लाइयों व फूलों से सजाया गया है। मंदिर को हरियाणा के करनाल से समाज सेवी संस्था द्वार पूरे 5 दिन में सजाया गया है। इसके लिए करीब 50 कारीगर लगे थे।

झंडेवालान मंदिर

दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में भी नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शारदीय नवरात्रि के खास पर्व पर मंदिर में 'अंबे गौरी आरती' का खास आयोजन किया गया था।

वैष्णो माता

नवरात्रि के दिनों में हिमाचल स्थित माता वैष्णों मंदिर भी यात्रियों के लिए खोल दिए गए है। ऐसे में इस दौरान देवी मां की कृपा पाने के लिए भक्तों की भीड़ तेजी से उमड़ आई है। बता दें, माता रानी की गुफा के साथ यात्रा मार्ग को विदेशी फूलों से सजाया गया है। माता के दरबार तक पहुंचने वाले रास्ते की सजावट बेहद ही खास नजर आ रही है। इसके साथ ही पूरे कटरे को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

Content Writer

neetu