Festival Vibes: घर पर खूबसूरत रंगोली बनाकर करें माता रानी का स्वागत

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 02:22 PM (IST)

नवरात्रि का पावन त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में लोग माता का स्वागत करने के लिए घर की खासतौर पर साफ-सफाई करते हैं। इसके साथ ही घर को अलग-अलग चीजों से सजाते हैं। वहीं किसी खास पर्व पर रंगोली बनाने का भी विशेष महत्व है। इससे घर की खूबसूरती बढ़ती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल के पास रंगोली बनानी बेहद ही शुभ मानी जाती है। कहा जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है।

ऐसे में इस खास मौके पर आप भी घर पर रंगोली बना सकती है। ऐसे में आज हम आपको लिए कुछ आसान मगर बेहद खूबसूरत रंगोली डिजान्स लेकर आए है।

इसतरह इनसे आइडिया लेकर आप अपने घर की खूबसूरती पर चार-चांद लगा सकती है।  

आप इस तरह का डिजाइन बना सकती है।

आप किसी भी रंगोली डिजाइन को बनाने से पहले मार्कर या चॉक से ड्र कर सकती है।

कलश डिजाइन की रंगोली घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करेगी।

 

 

 

Content Writer

neetu