Navratri Special: यूं सजाएं देवी दुर्गा का पावन दरबार, मां हो जाएंगी प्रसन्न

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 02:21 PM (IST)

नौ रातों का त्योहार यानि नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में इस पर्व का काफी महत्व है इसलिए लोग पहले ही घर की साफ-सफाई व मंदिर की सजावट कर लेते हैं। बहुत से लोग तो इस पर्व में मंदिर को भी खूबसूरत तरीके से सजावट घट स्थापना करते हैं। हम भी यहां आपको मंदिर की सजावट के कुछ भव्य आइड़ियाज देंगे। यहां से इंस्पिरेशन लेकर आप मंदिर को देवी मां के लिए तैयार कर सकते हैं।

माता के दरबार को सजाने के लिए आप आर्टिफिशन फूलों से बनी तोरण व माला का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आम के पत्तों की तोरण व केले के पेड़ की बेल से सजाएं माता का दरबार

लाइट्स, लड़ी, फ्लॉवर पीकॉक से सजाएं माता रानी का दरबार।

मां को प्रसन्न करने के लिए आप उनके दरबार में हरियाली ज्यादा एड कर सकते हैं।

अगर ज्यादा कुछ नहीं करना चाहते तो मां की मूर्ति के साथ दीए रख सकते हैं।

नवरात्रि में मां के दरबार को इस तरह दिखाएं खूबसूरत

अगर आपके घर में स्पेस की कमी नहीं है तो आप लेवल स्टाइल में माता का दरबार सजा सकते हैं।

हिंदू धर्म में रंगोली बनाना बहुत शुभ माना जाता है , खासकर किसी पर्व या फंक्शन के मौके पर। ऐसे में आप मंदिर में छोटी-सी रंगोली भी बना सकते हैं।

केले के पत्तों से करें मां के दरबार की सजावट।

Content Writer

Anjali Rajput