सिर्फ 1 मिनट में सिर से तोड़े दिए 273 अखरोट, Guinesss Record में शामिल हुए नवीन कुमार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2023 - 03:01 PM (IST)

गिनीज वर्ल्ड बुक में अपना नाम दर्ज करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे कारनामे कर जाते हैं जिसके चलते उन्हें नुकसान भी होता है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर इन दिनों छाया हुआ है जहां पर एक भारतीय युवक ने सिर से अखरोट तोड़कर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है। इस शख्स का नाम नवीन कुमार है और यह एक मार्शिल आर्टिस्ट है। नवीन कुमार ने एक मिनट में अपने सिर से सबसे ज्यादा  अखरोट तोड़े हैं। अखरोट तोड़ते हुए उन्होंने एक विश्व रिकॉर्ड सेट किया है। आपको बता दें कि 273 अखरोट सिर से तोड़कर नवीन ने मुहम्मद राशिद जिसने 254 अखरोट तोड़ने का रिकॉर्ड बनाया था उसे भी पीछे कर दिया है। 

नवीन कुमार ने दी मोहम्मद राशिद को टक्कर 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की इस लिस्ट में अपना नाम शामिल करने के लिए नवीन कुमार और मोहम्मद राशिद के बीच मुकाबला चल रहा था। दोनों ही एक-दूसरे को पीछे छोड़कर नए-नए रिकॉर्ड बनाते रहते थे। सबसे पहले राशिद मोहम्मद ने साल 2014 में सिर से 150 अखरोट तोड़े थे। इसके बाद साल 2016 में राशिद ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 181 अखरोट तोड़ने का रिकॉर्ड सेट किया था। 

दूसरे नंबर से पहले नंबर पर आए नवीन 

राशिद के 181 अखरोट सिर से तोड़ने का रिकॉर्ड नवीन कुमार ने 2017 में तोड़ा था। फेमस मार्श आर्ट प्लेयर प्रभाकर रेड्डी के छात्र रहे नवीन ने अपने सिर से 217 अखरोट तोड़ दिए थे। इसके बाद सभी को ऐसा लगा था कि अब यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाएगा । इसके बाद दोनों का मुकाबला इटली के लॉ नोटे देई में हुआ था जहां नवीन ने 239 और राशिद ने 254 रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास रच दिया था। 

'मैंने रिकॉर्ड तोड़ दिया है '

अब पांच साल के बाद नवीन कुमार ने एक बार फिर से दुनिया का सबसे महान नट क्रैकर का खिताब जीत लिया है। विश्व रिकॉर्ड बनाने पर नवीन ने कहा कि - 'अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए मैंने फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिया है।' वहीं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नवीन कुमार टेबल पर रखे हुए अखरोटों को तोड़ते नजर आ रहे हैं। इन्हें तोड़ते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कैप्शन दिया कि - 'नया रिकॉर्ड एक मिनट में सिर से सबसे ज्यादा अखरोट तोड़ना का रिकॉर्ड 273 नवीन कुमार एस ने हासिल किया है।' 

 


 

Content Writer

palak