प्रकृति ने दिखाए सुनहरे दृश्य मगर मानवता ने कहा अलविदा

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2020 - 02:34 PM (IST)

कोरोना वायरस एक ऐसा आतंक है जिसने अपना खौफ हर जगह फैलाया हुआ है। हम अपने ही सपनों में खोए हुए थे। अचानक से यह महामारी आई और सारे फ्यूचर प्लान को यूं ही बहा कर ले गई। यह सैलाब इतना बढ़ गया है कि शायद इसे समेटना मुश्किल-सा लग रहा है। लेकिन इनसब के बीच में कुदरत के कई नजारे जो मानों लुप्त से हो गए थे। अब हम उन्हें भी दुबारा देख पा रहें है। चलिए आपको बताते है कि कैसे कुदरत और मनवता दोनों पर Lockdown का क्या असर पड़ा है। 

लॉकडाउन के बाद से लोग दिखें थोड़े बेपरवाह 
जहां इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को घरों में रहना चाहिए था वहीं लोग बेपरवाह होकर घूमने लगे। कई बार तो मजबूरियों ने भी लोगों को सड़को पर निकलने के लिए मजबूर किया था।

डर ले गई इंसानियत! कोरोना के खौफ से नहीं खुला हॉस्पिटल, सड़क पर ही दिया बच्चे को जन्म

हाल ही में पंजाब के मोगा शहर में एक औरत को सड़क पर ही अपने बच्चे को जन्म देना पड़ा। क्योंकि कोई भी दरवाजा नहीं खोल रहा था। हॉस्पिटल ले जाने वाला कोई नहीं था। वहीं जब हॉस्पिटल पहुंचे तो वहां कोई मदद करने वाला कोई नहीं था। पुलिस वालों ने मां और बच्चे को सेफ्ली घर पहुँचाया। 

परिवार के करीब आए और जीवन का मूल्य आया समझ 
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था  कि उन्हें घर में रह कर समझ आ रहा है कि जीने के लिए कुछ ही चीजें जरुरी है। लोग अपने परिवार के और करीब आए है। 

अपना काम खुद करने की आदत 
अब लोग अपने घर में बंद। है कोई काम के लिए हेल्प करने वाला नहीं है। इसलिए हर कोई अपना काम करना खुद सीख गया है। 

कुदरत ने तो दिखाया खोया हुआ नजारा 
लोगों की भीड़ ने तबाही मचा दी थी। कुदरत के कई अद्भुत नजारे लुप्त हो गए थे। लेकिन अब दुबारा सामने आ गए है। जैसे -

-डॉलफिन ने फिर की समुद्र से दोस्ती
बहुत समय से समुद्र के ऊपरी लहरों पर डॉलफिन दिखना बंद हो गए थे। इसका कारण पानी की ट्रैफिकिंग था। अब आप सोच रहे होंगे कि पानी में कैसा ट्रैफिक ? दरअसल, समुद्र में जहाजों और अन्य पानी विमान के कारण मछलियां,डॉलफिन एवं पानी के जानवरों को बहुत ठेस पहुंचता है।लेकिन जब से लोगों ने सोशल डिस्टेंस और सेल्फ आइसोलेशन की वजह से Arabian Sea पर डॉलफिन को स्पॉट किया गया है। 

-Orissa Beach पर पानी से एक साथ बाहर आए 8 लाख जीव

-जालंधर से दिखने लगे पहाड़
एयर क्वालिटी जो सबसे ज्यादा खराब हुई थी वो अचानक से इतनी बेहतर हो गई कि पंजाब के जालंधर शहर से हिमाचल प्रदेश के धौलाधार पर्वत दिखने लगे।

-मुंबई के इलाके में मोर ने नाचकर दिखाया 
भोजन और पानी की तलाश में पास के डोंगरवाड़ी जंगल से आने वाले यह मोर खग्रेट पारसी कॉलोनी की शांत गलियों में मज़े से घूम रहे है। इन्हें बेपरवाह नाचते हुए देख लोगों का दिल खुश हो गया। 

Content Writer

shipra rana