बहुत ही Dominating Nature की होती है ये लड़कियां, पार्टनर पर चलाती हैं Orders

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 06:31 PM (IST)

ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, नाम का पहला अक्षर किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ही खास होता है, इससे व्यक्ति के स्वभाव, आदतों और जीवन से जुड़ी कई चीजों का पता चलता है। आज आपको ऐसे कुछ अक्षरों के नाम से जुड़ी लड़कियों के बारे में बताएंगे जो काफी डॉमिनेटिंग नेचर की होती है। यह लड़कियां हमेशा अपने पार्टनर पर हावी रहती है। इसके अलावा यह अपने पति और लव पार्टनर दोनों पर हुकूम चलाती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

ए (A) नाम की लड़कियां 

ऐसी लड़कियां जिनका नाम ए अक्षर से शुरु होता है वह बहुत ही साहसी और निडर मानी जाती है। यह अपनी हर कोई बात बिना डरे हुए कहती है। स्वभाव से भी यह गुस्से वाली होती हैं, जिस भी काम को करने की यह ठान लें उसे पूरा करके ही दम लेती है। इनके आगे किसी भी की नहीं चलती चाहे लव पार्टनर हो या पति। हर किसी चीज को यह अपने तरीके से करना पसंद करती है। यह खुलकर अपनी जिंदगी जीना पसंद करती हैं। 

 पी (P) नाम की लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम पी अक्षर से शुरु होता है वह हर किसी पर हावी रहती है। यह लड़कियां अपनी बात एकदम निडर होकर दूसरों के आगे रखती हैं। इन्हें हर चीज अपने तरीके से करना ही पसंद आती है। यह जिस काम को करने की एकबार ठान लें उसे पूरा करके ही रहती हैं। इसके अलावा यह दूसरों से काम निकलवाने और उनपर हुकुम चलाने में भी बहुत ही माहिर होती है। इन लड़कियों के आगे इनके पति की भी नहीं चल पाती। 

एम (M) नाम की लड़कियां 

ऐसी लड़कियां जिनका एम अक्षर से शुरु होता है यह अपने आगे किसी की भी नहीं सुनती, स्वभाव से भी यह गुस्सैल होती हैं और यदि इनके रिलेशनशिप की बात करें तो इनके सामने इनका पार्टनर भी कुछ नहीं बोल पाता। जब यह बोलना शुरु करती हैं तो सभी की बोलती बंद कर देती हैं। इन लड़कियों का स्वभाव दूसरों पर हुकूम चलाने वाला है। यह अपने पति और लवमेट पर भी हमेशा ही हावी रहती हैं। 

आर (R) नाम की लड़कियां 

ऐसी लड़कियां जिनका नाम आर अक्षर से शुरु होता है वह अपने पार्टनर से बहुत ही प्यार करती हैं परंतु रिलेशनशिप्स में इन्हें अपने हिसाब से ही चलना पसंद होता है। अगर चीजें इनके मुताबिक न हो तो ह गुस्सा भी कर जाती है इन्हें पार्टनर की हर समय की एक्टिविटीज का हिसाब चाहिए होता है। 


 

Content Writer

palak