Alphabet Secrets: जिंदगी में एकबार धोखा जरुर खाती हैं K नाम की लड़कियां

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 06:25 PM (IST)

नाम शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जीवन से जुड़े कई रहस्य बताया है। आज आपको के अक्षर वाली लड़कियों के स्वभाव के बारे में बताएंगे। यह लड़कियां प्यार के मामले में सबसे आगे होती हैं इसलिए यह हर किसी के आकर्षण का केंद्र बनती हैं।  आइए आपको बताते हैं इनके स्वभाव से जुड़ी कुछ और बातें...

होती हैं इमोशनल 

के नाम की लड़कियां थोड़ी शर्मिली और रहस्यमयी होती है। इन्हें हर समय दूसरों की केयर चाहिए होती है। इसके अलावा यह लड़कियां हर किसी के आकर्षण का केंद्र भी बनती हैं। अपने फ्रेंडली नेचर के कारण यह इन्हें प्यार और दोस्ती में धोखा भी जरुर मिलता है। 

मुंहफट होती हैं 

के नाम की लड़कियां अपने माता-पिता और परिवार की बहुत ही इज्जत करती हैं। परंतु इनकी सबसे बुरी बात होती है यह कोई भी बात बिना सोचे समझें सुन लेती हैं। इसके अलावा यह मुंहफट होती हैं जिसके चलते कई बार बड़ों को भी भूल जाती हैं।  

प्यार के मामले में रहती हैं आगे 

प्यार के मामले में यह लड़कियां सबसे आगे होती है और इनका प्यार भी जरुर सफल होता है। अपने प्यार के लिए यह कोई भी हद तक चली जाती हैं। यह शिद्दत से प्यार करती हैं और अपने दिल की करीब लोगों को खास ध्यान रखती हैं। 

बहस में भी आगे

यह बिना किसी मतलब की बातों को तोड़-मरोड़ कर उनके अर्थ निकाल लेती हैं। अपनी शर्तों में यह जिंदगी में आगे बढ़ना पसंद करती हैं। यह बहुत ही निडर और बहस करने वाली होती हैं। इसलिए लोग इन्हें कुछ भी बोलने से पहले सोच जरुर हैं। 

नहीं पसंद होती रोक टोक 

इन लड़कियों को अपने जिंदगी में किसी की रोक टोक पसंद नहीं होती। इसके अलावा किसी भी काम को जबरदस्ती करना पसंद नहीं करती। यह सिर्फ वही काम करती हैं जिसके लिए इनका मन मानता है। 


 

Content Writer

palak