बिना एसी और कूलर घर को ठंडा रखेंगे ये 5 नैचुरल तरीके

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 05:02 PM (IST)

गर्मी का सीजन शुरु हो चुका है और इसके साथ ही एसी कूलर के खर्चे भी शुरु हो गए है। कई लोगों के घरों में तो एसी कूलर चलना भी शुरु हो गया है लेकिन सारा दिन एसी के नीचे गुजारने से भी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी नहीं कि आप घर को ठंडा रखने के लिए एसी कूलर ही चलाएं, इसके लिए आप कुछ नेचुरल तरीके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जोकि चिलचिल्लाती गर्मी में भी आपके घर को नेचुरल तरीके से ठंडा बनाएं रखेंगे। तो चलिए जानते हैं बिना एसी और कूलर के घर को ठंडा रखने के आसान टिप्स।

 

पौधों से ठंडक
अपने घर के गार्डन या रूम के अंदर ठंडक देने वाले पौधे लगाएं। घर के मेन गेट और बरामदे के आस-पास पौधों को रखने से गर्मी का असर काफी हद तक कम किया जा सकता है। पौधों के कारण घर का तापमान 6-7 डिग्री तक कम ही रहता है, जोकि गर को ठंडा रखने के लिए काफी है।

 

हल्के रंग की बैड शीट
गर्मी के मौसम में हमेसा कॉटन की बैडशीट और पर्दों का इस्तेमाल करें। कॉटन फैब्रिक और लाइट कलर के पर्दे लगाने से घर में ठंड़क बनी रहती है।

 

इको फ्रेंडली घर 
अगर आप नया घर बनवा रहे हैं तो पहले ही उसे इको फ्रैंडली बनवा लें। घर को बनवाने के लिए हमेशा रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, सोलर वॉटर हीटिंग सिस्टम, सीवेज ट्रीटमेंट प्लान जैसी चीजों पर फोकस करें। इससे घर गर्मी के मौसम में ठंडा रहता है।

छत को ठंडा रखें
घर की छतों पर गहरा और डार्क रंग न करवाएं। क्योंकि वह जल्दी गर्म हो जाता है। घर को ठंडा रखने के लिए छतों पर सफेट पेंट या पीओपी करवाएं। स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार ऐसा करने से घर 70-80 प्रतिशत तक ठंडा रहता है। सफेद रंग रिफ्लेक्टर का काम करता है।

 

कालीन न बिछाएं
घर को साफ-सुथरा रखने के लिए हर कोई कालीन बिछाता है लेकिन गर्मी के मौसम में ऐसा न ही करें तो अच्छा है। खाली फर्श ठंडा भी रहेगा और इन दिनों ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना सेहत के लिए भी अच्‍छा होता है।

 

पानी का छिड़काव करें
अक्सर आप दिन के समय में खिड़की दरवाजे बंद करके रखते है और शाम के समय भी उसे खोलने की बजाए बंद ही रहने देते हैं। इसकी बजाए आप दरवाजे और खिड़कियां सुबह-शाम खोल दें। इसके अलावा घर की छत पर पानी का छिड़काव भी करें। यह तरीका आपके घर को नेचुरल ठंडा रखेगा।

 

Content Writer

Anjali Rajput