साइटिका के दर्द को करें दूर, सिर्फ एक उपचार!

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 01:12 PM (IST)

सेहत: सेहत साइटिका का दर्द आम सुनने को मिलता है। यह ऐसा दर्द है जो कमर से लेकर पैरों की नसो तक जाता है। यह दर्द बड़ी-छोटी हर उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। अक्सर लोग इसको मामूली दर्द समझकर अनदेखा कर देते है या फिर कोई पेन किलर ले लेते है। इनका कोई असर दिखने के बजाएं और नुकसान हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि डॉक्टर की सलाह ले ली जाए। अगर आप चाहें तो घर पर कुछ घरेलू तरीके अपनाकर भी इस दर्द से छुटकारा पा सकते है। आज हम आपको इस साइटिका के दर्द से निजात पाने के लिए एक तरीका बता रहे, जिससे काफी आराम मिलता है। 

 

लहसुन के दूध से दर्द दूर होने के साथ-साथ साइटिका में आई हुई सूजन भी दूर होती है। लहसुन का दूध बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को दूध में उबाल लें और फिर इसे पी लें। 


लहसुन का दूध पीने के फायदे 

1. इससे साइटिका के दर्द में राहत मिलती है। 

2. इसको पीने से वायरल इंफेक्शन दूर रहता है और शरीर में मौजूद बैक्टीरियां दूर होते है। 


3. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में सहायक होते है। 

4. लहसुन के दूध में  विटामिन्स, मिनरल, पॉलीसैक्‍राइड्स, प्रोटीन, फ्लेवोनॉइड्स और एंजाइम्‍स काफी मात्रा में होते है जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते है। 

Punjab Kesari