Hair Color: ब्राउन, काला चाहे करो लाल, सफेद बालों को दें नैचुरल कलर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2024 - 04:29 PM (IST)

नारी डेस्कः पहले जहां बढ़ती उम्र के चलते बाल सफेद होते थे लेकिन अब बिगड़े लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के चलते कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं और इन सफेद बालों को छिपाने के लिए हेयर कलर करने का ट्रेंड आम ही हो गया है। बाल सफेद ना भी हो तब भी बालों को अलग टेक्सचर देने के लिए कलर करवाया जाता है लेकिन कैमिकल से भरे ये हेयर कलर आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचाते हैं और ये काफी महंगे भी होते हैं। इसकी जगह पर आप कुछ देसी टिप्स फॉलो करके बालों को नैचुरल कलर दे सकते हैं चलिए उन्हीं के बारे में आपको बताते हैं। 

मेहंदी और तेजपत्ता

ये दोनों ही वनस्पतियां बालों के रंग को गहरा करती हैं। जो लोग बालों को बरगंडी कलर देना चाहते हैं वो भी मेहंदी बालों में लगाते हैं। मेहंदी की तासीर ठंडी होती हैं गर्मियों में इसे लगाना स्कैल्प के लिए भी बढ़िया माना जाता है।

तरीकाः आधा कप सूखी मेहंदी और तेजपत्ते में दो कप पानी मिला कर उबालें। इस मिश्रण को कुछ देर तक रखा रहने दें। फिर बालों को शैंपू करने के बाद इस लेप को अप्लाई कर लें और आधे से एक घंटा
लगाए रखें इससे अच्छा और नैचुरल रंग आएगा।
PunjabKesari

चाय पत्ती या कॉफी

चाय पत्ती का पानी और कॉफी भी बालों को नैचुरल ब्राउन बनाए रखती हैं। 

तरीका ः पानी में चाय की पत्ती या कॉफी पाउडर डाल कर उसे 10 मिनट तक उबालें। बालों का रंग नैचुरल डार्क ब्राउन रखने के लिए चाय की पत्ती का प्रयोग कर लें और भूरा बनाए रखने के लिए कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करें। पानी ठंडा होने पर इस पानी बालों में लगाएं और 1 घंटे बाद बाल ताजे धो लें।

मेहंदी (हिना) और इंडिगो

मेहंदी बालों को प्राकृतिक रूप से लाल-भूरे रंग में रंगने के लिए इस्तेमाल होती है। इंडिगो को अगर मेहंदी के साथ मिलाकर लगाया जाए, तो इससे बालों को काला या गहरा भूरा रंग मिल सकता है।

तरीकाः मेहंदी का पेस्ट बनाएं, इसे बालों में लगाएं और 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर बाल धो लें। इसके बाद इंडिगो का पेस्ट बनाएं और इसे बालों में लगाएं। इसे 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।
PunjabKesari

आंवला और शिकाकाई

आंवला और शिकाकाई बालों को प्राकृतिक रूप से गहरा करने में मदद कर सकते हैं। आंवला आपके बालों को काला भी करता है और घना भी। 

तरीकाः आंवला पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों में लगाएं। इसे लगभग 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बालों को धो लें।

चुकंदर और गाजर का रस

अगर आप अपने बालों में लाल रंग चाहते हैं, तो चुकंदर और गाजर के रस का उपयोग कर सकते हैं।

तरीकाः दोनों का रस मिलाकर बालों में लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर बाल धो लें।

कैमोमाइल फूल हर्ब्स

कैमोमाइल फूल हल्के सुनहरे बालों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। कैमोमाइल चाय को पानी में उबालें और इसे बालों में लगाएं। 1 घंटे बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। 

याद रखिए ये सभी प्राकृतिक तरीके हैं और इनमें कोई केमिकल नहीं होते, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे आते हैं और नियमित उपयोग की आवश्यकता हो सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static