सेब के छिलके का इस तरह प्रयोग करने से चेहरे पर दिखेगा हमेशा Natural glow

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2023 - 04:41 PM (IST)

हम सभी जानते हैं सेब‍ खाने से हमारे स्‍वास्‍थ्‍य को कई प्रकार के लाभ पहुंचते हैं। कहते है जो लोग सेब का रोज सेवन करते है उन्हें डॉक्‍टर के पास जाने की जरुरत नहीं पड़ती। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके छिलके कितने काम के होते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग सेब को छीलकर खाते हैं और छिलके को कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि ये छिलका स्किन से जुड़ी कई सारी प्रॉब्लम को दूर कर सकता है। तो चलिए जानते है उनके बारे में।

आंखों के काले घेरे दूर करने के लिए

अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए है तो आप रोज रात को अपनी आंखों के नीचे सेब के छिलके लगाएं। इससे आपका स्ट्रैस भी दूर होगा।

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए

सेब के छिलके में स्टार्च होता है, जो त्वचा का रंग भी हल्का करता है और किसी भी तरह की ऑयलीनेस को कम करता है। बस अपने चेहरे पर कुछ देर के लिए सेब का छिलका रगड़ें और सादे पानी से धो लें।

चेहरे को मॉइस्चराइज करे

एक सेब के छिलके छील निकाल कर प्यूरी बना लें। इसमें एक चम्मच शहद और क्रीम मिलाएं। अपनी त्वचा को मुलायम और चिकना बनाए रखने के लिए इस पेस्ट को नियमित रूप से त्वचा पर लगाएं।

स्किन एजिंग से दिलाए राहत

सबसे पहले सेब के छिलकों को सुखा कर उसका पाउडर बना लें। इसके बाद दो चम्मच पाउडर को तीन चम्मच छाछ के साथ मिलाकर मुलायम पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सिर्फ 25 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से धो लें।

चेहरे पर ग्लो पाने के लिए इस तरह से करें प्रयोग

अगर आप चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं तो सेब का छिलका मदद कर सकता है। सबसे पहले दो बड़े चम्मच सेब के छिलके का पाउडर लें। इसमें तीन चम्मच बटर मिल्क को अच्छे से मिक्स करें और गर्दन से लेकर चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट लगा रहने दें।सूखने के बाद मुंह को धो लें। इस पैक का इस्तेमाल आप कम से कम सप्ताह में तीन दिन करें।

 

 

 

 

Content Writer

vasudha