प्राकृतिक सुंदरता से भरे ये शहर जो कि जीत लेते हैं हर किसी का दिल

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 12:53 PM (IST)

प्रकृति प्रेमी सुंदर वातावरण और पेड़-पौधों से भरे शहर का आनंद लेना नहीं भूलते । अगर आप भी नेचर का आनंद लेने के शोकिन हैं तो उतर पूर्वी भारत की ये जगहें आपके ट्रिप को और भी मजेदार बना सकती हैं। प्रकृति का शांत वातावरण चहचहाते पक्षियों की आवाजें किसी का भी दिल मोह लेती हैं। ऑफिस की थकान से दूर ये शहर आपको एक अलग ही माहौल का आनंद दिलाएंगे। तो चलिए बताते हैं आपको इन शहरों की सुंदरता के बारे में......

गुवाहटी

भारत के उतर पूर्वी भारत का ये देश पर्यटकों को दिल बड़ी ही आसानी से जीत लेता है। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पर स्थित इस शहर की खूबसूरती सेलानियों को आकर्षित कर लेती है। यहां अलग-अलग धर्मों के लोग इस शहर की सुंदरता का आनंद लेने आते हैं। कामाख्या मंदिर, असम स्टेट म्यूजियम, फैंसी बाजार और बहुत सी धार्मिक जगहों पर घूम सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलोजी के कारण ये शहर शिक्षा के मामले में भी बहुत ही विख्यात है।

अगरतला

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला एक ऐसा शहर है यहां की जनसंख्या और क्षेत्रफल की बात करें तो एरिया के मुताबिक, ये दूसरा बड़ा शहर है। यहां के  एडवेन्चरस प्लेसेस सेलानियों को अट्रेक्ट करने के लिए बहुत ही मशहूर हैं। जहां पर पाए जाने वाले पेड़-पौधे और जीव-जंतु पर्यटन को और भी मजेदार बना देते हैं। अगरतला की कई खूबसूरत स्मारकें जिसमें उज्जयतां पैलेस, नीरमहल और त्रिपुरा सरकार संग्राहलय शामिल है।

इम्फाल

मणिपुर की राजधानी इम्फाल एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। दूसरे विश्व युद्ध के कारण इम्फाल सुर्खियों में आया था। इम्फाल और कोहिमा की लड़ाई के कारण ये देश चर्चा का विषय रहा था। इतिहास में भी इसका काफी उल्लेख किया गया है। पोलो ग्राउंड इम्फाल में सबसे पुराना पर्यटन स्थल है जो आज भी दूर-दूर से लोग देखने आते हैं।  कंगला किला, मणिपूर जूलॉजिकल गार्डन, कीबूज नैशनल पार्क घूमने के लिए बेस्ट हैं।

कोहिमा

कोहिमा नागालैंड की राजधानी उतर पूर्वी इलाकों में सबसे खूबसूरत जगह है। इस जगह  का नाम जहां पाए जाने वाले केहिमा फूल के कारण रखा गया था जो पहाड़ो के चारों और पाया जाता है।जुफु चोटी, राज्य संग्रहालय, कोहिमा चिड़ियाघर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनती हैं। ऊंची चोटियां , प्रकृतिक सुंदरता इस जगह को और भी खूबसूरत बना देती है।

 

Content Writer

Anjali Rajput