ये हैं दुनिया की सबसे डरावनी झील, पानी को छूते वाला बन जाता है ममी

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 05:29 PM (IST)

दुनिया में कई सारी खूबसूरत झीलें हैं, जहां पर लोग कुछ शांति से समय बिताने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी एक झील के बारे में बताने जा रहे हैं जो देखने में तो बेहद खूबसूरत है पर उतनी ही खतरनाक भी है। हम बात कर रहे हैं नैट्रॉन झील की, जो तंजानिया पर है। इसी झील को दुनिया की सबसे खतरनाक झील माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं इसकी वजह...

क्यों है नैट्रॉन झील खतरनाक

यूं तो नैट्रॉन झील देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इसका पानी ब्राइट ऑरेंज कलर का है, लेकिन ये असल में इतनी खतरनाक है कि इसमें जो भी जाता है, उसकी मौत हो जाती है। वो ममी बन जाता है। इसके पीछे की वजह है झील में मौजूद ऑर्गेनाइज्म। हालांकि इस झील के अंदर जानवर भी मौजूद है। यहां पर कुछ छोटे जीव जंतु जरूर रहते हैं लेकिन जब वो मरते हैं तो वो भी मम्मी बन जाते हैं। यहां पर उनकी बॉडी बिल्कुल ऐसी हो जाती है मानो उनपर किसी ने कोई परत चढ़ा दी हो। 

क्यों लेक में कोई शरीर नहीं होता डिकम्पोज

दरअसल, इस लेक में मरने के बाद किसी की बॉडी भी डिकम्पोज नहीं होती है, जिसकी वजह है पानी में मौजूद सोडा सॉल्ट। ये ही वजह है कि लेक को जॉम्बी लेक भी कहा जाता है। कई लोगों का मानना है कि ये झील जादुई है। दरअसल, इस झील के आसपास कोई भी पशु- पक्षी मूर्ति में तब्दील हो जाता है, जिसे ममीफाइज हो जाना कहते हैं। इस झील की लंबाई 56 किलोमीटर है तो वहीं चौड़ाई 24 किलोमीटर है।

आपको बता दें ये अफ्रीकी देश उत्तरी तंजानिया में स्थित है। यहां का तापमान भी 60 डिग्री तक पहुंच जाता है। पानी में वह तत्व भी पाया गया जो ज्वालामुखी की राख में होता है। इस तत्व का प्रयोग मिस्रवासी ममियों को सुरक्षित करने के लिए रखते थे।

Content Editor

Charanjeet Kaur