जिंदा है नेशनल रेसलर निशा दहिया, वीडियो शेयर कर कहा- मेरी मौत की खबर फेक

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 07:28 PM (IST)

हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आई थी। खबरों के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर की रेसलर निशा दहिया की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। निशा के साथ-साथ उनकी मां और भाई पर भी हमलावारों ने गोलियां बरसाई। वहीं इस बीच निशा के सुरक्षित होने की खबर सामने आई है। इस बात की जानकारी रेसलर साक्षी मलिक और खुद निशा दहिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है।

वीडियो में निशा कह रही है कि वह चैंपियनशिप खेलने के लिए गोंडा में है और सुरक्षित है। यह बिल्कुल फेक न्यूज है। बता दें हाल ही में जानकारी मिली थी कि सोनीपत के हलालपुर गांव में निशा दहिया, उनके भाई सूरज दहिया और मां धनपति पर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जिसमें निशा समेत उनके भाई की मौत हो गई। जबकि मां की हालत गंभीर बताई गई। 

 

 

वहीं निशा दहिया ने वीडियो शेयर कर खुद के ठीक होने की जानकारी दी और सामने आई उनकी मौत की खबरों को महज अफवाह बताया। 

Content Writer

Bhawna sharma