नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की फिटनेस का राज है वेज डाइट, आप भी पा सकते हैं ऐसी फिगर

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 01:08 PM (IST)

साउथ इंडिया  की सुपरस्टार  रश्मिका मंदाना अपने लुक्स और ब्यूटी से अच्छे- अच्छों को पीछे छोड दे। एक्ट्रेस के लाखों दीवाने हैं, इसलिए ही तो उन्हे  'नेशनल क्रश' भी कहा जाता है। रश्मिका खूबसूरती के साथ- साथ अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रखती हैं। अपने फिगर को बनाए रखने के लिए वह जमकर पसीना बहाती है। खुद को फिट रखने के लिए आप भी इस सुपरस्टार काे फॉलो कर सकती हैं। 

रश्मिका अकसर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक बार उन्होंने अपने वर्कआउट का वीडियो जारी कर लिखा-  क्या आपको कसरत के लिए कुछ प्रेरणा की आवश्यकता है? तो फिर मुझसे कुछ सीखो ना? रश्मिका अपने फैंस के साथ फिटनेस गोल के टिप्स शेयर करती रहती हैं। 

एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि वह खुद को  फिट और शेप में रखने के लिए हर तरह की एक्सरसाइज करती हैं। उनके वर्कआउट रूटीन में किकबॉक्सिंग, स्किपिंग, डांसिंग, स्विमिंग, स्पिनिंग, फास्ट वॉकिंग और पावर योगा शामिल हैं।

रश्मिका का कहना है कि वह वह भूल कर भी एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ती हैं।  बता दें कि एक्सरसाइज करने से ना सिर्फ आपका वजन नियंत्रित रहता है बल्कि आप की त्वचा भी हेल्दी दिखती है।  रश्मिका का वर्कआउट रूटीन आप उनके इंस्टाग्राम पेज पर देख सकते हैं।

 एक्ट्रेस को अपनी  डाइट में चावल खाना ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। उनके डीनर  डाइट में स्वीट पोटेटो, दालचीनी, वेजिटेबल सूपर, रॉ फ्रूट शामिल हैं। अगर आप भी उनकी तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इस डाइट का फॉलो कर सकती हैं। 
 

Content Writer

vasudha