ब्राइडल लुक में दिखेंगी और भी सुंदर, ट्राई करें ये 7 नथ Designs

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 03:35 PM (IST)

शादी में लड़कियों का सिर्फ लहंगा ही नहीं बल्कि उनके द्वारा पहनी गई एक्सेसरीज भी लुक में चार-चादं लगा देती है। एक्सेसरीज में नेकलेस, ईयररिंग्स, नथ, बाजूबंद यह सारी चीजें उनके लुक को कंप्लीट करती हैं। खासकर नथ इसके बिना तो दुल्हन का श्रृंगार अधूरा होता है। इंडियन  ब्राइडल लुक में नथ का फैशन काफी पुराना है। हर दुल्हन अपनी शादी में इसे  पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप ब्राइडल नथ को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको कुछ ऐसे आइडियाज बताते हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं...

पर्ल नथ 

पर्ल एक ऐसा फैशन है जिसे आप किसी के साभी ट्राई कर सकते हैं। इस तरह का स्लीक और यूनिक नथ डिजाइन आप किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकते हैं। कुंदन या जड़ाऊ लुक में भी आप पर्ल नथ ट्राई कर सकते हैं। यह नथ आपको फ्लॉलेस और गॉर्जियस ब्राइडल लुक देगी। 

क्लास्किल ब्राइडल नथ 

आप ब्राइडल लुक के लिए क्लास्किल नथ डिजाइन कैरी कर सकती हैं। सिंपल और डेलिकेट लुक के लिए इस तरह का नथ डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगा। इस सिंपल और मिनमलिस्ट एलिगेंट नथ के साथ आप एक अटेंशन सीकर लुक क्रिएट कर सकते हैं।  कैटरीना कैफ ने भी अपनी शादी में इस तरह का सिंपल लुक ट्राई किया था। 

पहाड़ी नथ 

आप पहाड़ी नथ अपनी शादी में ट्राई कर सकती हैं। साड़ी और ब्राइडल वियर दोनों लुक में आप इस तरह की नथ पहन सकते हैं। जरुरी नहीं कि यह डिजाइन सिर्फ पहाड़ी दुल्हनें ही वियर कर सकती हैं। नॉन पहाड़ी दुल्हनें भी इस तरह का डिजाइन अपनी शादी में ट्राई कर सकती हैं। ब्राइडल लुक के साथ अगर आप एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो इस तरह का लुक ट्राई कर सकती हैं। 

कुमाऊंनी नथ 

कुमाऊंनी नथ को नाथुली भी कहते हैं। यह नथ ट्रेडिशनल सोने से बनी होती है। नथ को गढ़वाल क्षेत्र की महिलाएं पहनती हैं। इस नथ का आकार भी बड़ा होता है। अगर आप ब्राइडल लुक में कुछ ट्रेडिशनल वियर करना चाहती हैं तो इस तरह के डिजाइन की नथ आप ब्राइडल लुक में ट्राई कर सकती हैं। 

मल्टी लेयर नथ डिजाइन

3 स्ट्रिंग वाली ब्राइडल नथ आप शादी में पहन सकती हैं। अगर आप अपनी नोज रिंग के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट क्रिएट करना चाहती हैं तो इस तरह की नथ अपनी शादी में वियर कर सकती हैं। स्लीक नोजरिंग के साथ आप लेयर्ड चेन और नथ में कुछ क्रिएट लुक ग्लैमर एड कर सकती हैं। 

 मराठी डिजाइन नथ 

ट्रेडिशनल मराठी डिजाइन नथ भी आप सुंदर डिजाइन और क्रिएटिव लुक के साथ ट्राई कर सकती हैं। आप इस डिजाइन की नथ सोने के लुक में भी बना सकती हैं। यह आपको लुक को चार चांद लगा देती। नोजि पियर्सिंग के साथ बनी यह नथ आपके ब्राइडल लुक को इंहैंस करने में मदद करेगी। 

बिना चेन की नथ 

आप सिंपल और छोटी नथ अगर ट्राई करना चाहती हैं तो बिना चेन से बनी इस तरह की सिंपल नथ ट्राई कर सकती हैं। इसे छोटी नथ और नथनी भी कहते हैं। ओवरसाइज्ड ज्यूलरी और भारी भरकम लंहगे के साथ आप इस तरह का मिनिमल लुक ट्राई कर सकते हैं। 

Content Writer

palak