नताशा-आलिया और जान्हवी ने पहनी एक जैसी साड़ी, कौन लग रहा है बेहतर?

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 12:01 PM (IST)

मनीष मल्होत्रा अपने आप में एक फैशन इंडस्ट्री है। उनके यूनिक डिजाइन हर बॉलीवुड एक्ट्रेस की पसंद है। करीना कपूर खान से लेकर जान्हवी कपूर तक सब उनके स्टाइल किए आउटफिट की दीवाने है। हर बार मनीष कुछ नया और अलग लेकर आते है। लेकिन इस बार मनीष ने 3 जानी-मानी दीवाज को एक ही स्टाइल के साड़ी में सजाया है। चलिए आपको उनकी तस्वीरें दिखातें है। 

सबसे पहले 'नताशा पूनावाला' जो इंडियन लोकोपकारक (philanthropist) और सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ की बीवी है। जो पेज-3 और अपनी पार्टी के लिए जानी जाती है। नताशा बिग बी से लेकर अंबानी की पार्टीज का एक मशहूर चेहरा है।

उन्होंने हाल ही में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई मोरनी रंग की बांधिनी (bandhini) साड़ी वियर की। नताशा ने अपना हेयरस्टाइल पर व्हाइट फ्लोरल गजरा टाइप लगाकर काफी सिंपल और सोबर रखा। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने चोकर नेकलेस पहना है। 

वहीं जान्हवी कपूर ने ईशा अंबानी की शादी के वक्त मनीष द्वारा डिजाइन किया हुआ ग्रीन रंग की बांधिनी (bandhini) साड़ी पहनी थी।

जान्हवी ने भी अपना लुक चोकर नेकपीस से पूरा किया था। 

आलिया भट्ट भी ऐसे ही गाजर-पिंकिश रंग की बांधिनी (bandhini) साड़ी में नजर आ चुकी है। मगर आलिया का हेयरस्टाइल दोनों से अलग था। उन्होंने मांगटीका भी पहना था। 

Content Writer

shipra rana