पिता बने इश्कबाज फेम एक्टर नकुल मेहता, शेयर की नन्हे मेहमान की फोटो

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 02:42 PM (IST)

इस साल सितारों के घर से बहुत सारी गुज न्यूज सामने आ रही है। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने थे तो वहीं अब लोगों के फेवरेट इश्कबाज एक्टर  नकुल मेहता के घर भी खुशियों ने दस्तक दी है। आपको बता दें कि नकुल मेहता के घर भी हाल ही में नन्हा मेहमान आया है जिसकी फोटो भी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

पत्नी ने दिया बेटे को जन्म 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

 बता दें कि नकुल मेहता के घर बेटा हुआ है। जी हां इसकी खबर उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ साझा की है। जिसमें वह  पत्नी जानकी मेहता अपने बेटे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ये हम हैं इसके साथ उन्होंने पत्नी का नाम लिखा है और हिम (Him) लिखा है। 

ये देखिए नकुल का वो पोस्ट 

इस पोस्ट पर नकुल और जानकी के दोस्त और परिवार वाले बधाई दे रहे हैं और नन्हे मेहमान को भी ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

आपको बता दें कि नकुल और जानकी 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे वहीं अब कपल ने 3 फरवरी, 2021 को बच्चे का स्वागत किया है। बात नकुल के काम की करें तो वह इश्कबाज में लीड प्ले कर चुके हैं जिसके बाद फैंस उन्हें और प्यार करने लगे हैं लेकिन नकुल ने अपने करियर की शुरूआत प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा। इस शो से भी नकुल को ढेर सारा प्यार मिला था। 

Content Writer

Janvi Bithal