कई बीमारियों का संकेत देते हैं नाखून , बदलते रंग को ना करें इग्नोर

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 02:55 PM (IST)

बीमारियों के घेरे में आते ही हमारा शरीर कई तरह के संकेत देना शुरु कर देता है जिसे आमतौर पर अनदेखा कर दिया जाता है जो आगे चलकर कई समस्याएं पैदा करता है। दसअसल हमारे शरीर का बाहरी आवरण जैसे त्वचा, नाखून, बाल पहले ही बीमारी का आभास कराने लगते हैं। आपके नाखूनों का बदलता रंग भी हल्के फुलके इंफेक्शन व गंभीर बीमारी का संकेत देते हैं जैसे नाखूनों का पीलापन शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत देता है ऐसे ही बहुत  सारी बीमारियों के संकेत हमें नाखून देते हैं चलिए आज हम आपको इसके बारे में बिस्तार से बताते हैं।

नाखूनों का पीला रंग

अगर नाखूनों का रंग पीला या सफेद नजर आए तो यह लिवर की बीमारी, डायबिटीज, शरीर में पोषक तत्वों की कमी या ओवरएक्टिव थाइरॉइड की ओर इशारा करता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाए और सही समय पर ट्रीटमेंट शुरू करें। 

नाखूनों पर सफेद धारियां

अगर आपके नाखूनों पर एक से ज्यादा सफेद धारियां नजर आती है तो संकेत शरीर में पोषक तत्वों की कमी के हो सकते हैं। इसके अलावा किडनी से जुड़ी प्रॉबल्म में भी नाखूनों पर इस तरह की धारियां नजर आने लगती हैं। 

गहरा पीला पड़ना

नाखूनों का रंग गहरा पीला पड़ जाता है तो यह नाखूनों में इंफैक्शन की ओर इशारा करता है। इंफैक्शन की वजह से नाखून जल्दी-जल्दी टूटते रहते हैं। ऐसे में डॉक्टर से जांच करवा लेनी बेहतर होती है।

नाखूनों पर सफेद निशान

अगर नाखूनों पर सफेद निशान दिखाई दें तो यह शरीर में किसी गुप्त चोट या आंतरिक चोट की तरफ इशारा करता है। नाखूनों पर दिखने वाले ये सफेद निशान कुछ दिनों में खुद-ब- खुद ठीक हो जाते हैं। अगर न ठीक हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

टेढ़े और गड्ढ़े वाले नाखून

नाखून की सतह गड्ढे वाली हो तो यह गठिया या सोरायसिस की बीमारी की ओर इशारा करते हैं। कई बार कनेक्टिव टिश्यूज में विकृति से भी ऐसा नाखून की आकृति ऐसे होने लगती है। 

मुड़े हुए नाखून

जब नाखून किनारे से ऊपर की ओर मुडऩे लगते हैं तो यह एनीमिया, अत्यधिक मात्रा में आयरन की कमी या दिल से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत इलाज शुरू कर दें। 

Content Writer

Sunita Rajput