नाखून बढ़ाने का घरेलू उपाय है लहसुन

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 10:46 AM (IST)

हाथों की खूबसूरती नाखूनों पर भी निर्भर करती है। लम्बे और चमकदार नाखून किसी भी लड़की की पर्सनैलिटी में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। मगर कुछ लड़कियों के नाखून बहुत जल्दी टूट जाते हैं या फिर बढ़ते ही नहीं है। टूट-फूटे नाखून देखने में बहुत गंदे लगते हैं। यही वजह है लड़कियां अपने नाखूनों को बढ़ाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाती हैं लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप एक घरेलू चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चीज है लहसुन। 

लहसुन का यह नुस्खा नाखूनों को 100 प्रतिशत लंबा, साफ और चमकदार बनाने का काम करता है। 

लहसुन से ऐसे बढ़ाएं नाखून 

सबसे पहले लहसुन की 4 से 5 कलियां लें। अब इनको अच्छे से छीलकर नाखूनों पर रगड़ें। अब आपके हाथों में छोटे-छोटे टुकड़े बच जाएंगे। इन टुकड़ों को धीरे-धीरे नाखूनों के अंदर भरें। एेसा करने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। रात भर लहसुन को नाखूनों में ऐसे ही रहने दें। रोजाना एेसा करने से कुछ ही दिनों में नाखूनों का आकार बढ़ने लगेगा। 


अगर आप अपने नाखूनों को जल्दी से बढ़ाना चाहते हैं तो पौषक तत्वों से भरपूर आहार को अपनी डाइट में शामिल करें।  
 

Content Writer

Nisha thakur