कंगना पर बरसीं नगमा, कहा- तुम दुनिया भर में मुंबई का नाम बदनाम कर रही हो

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2020 - 12:10 PM (IST)

कंगना रनौत का नाम इन दिनों हर किसी की जुबां पर है। संजय राउत के साथ हुए विवाद के बाद एक तरफ जहां कंगना को फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है वहीं दूसरी ओर ऐसे बहुत से स्टार्स हैं जो कंगना की आलोचना कर रहे हैं और अब इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा का नाम भी जुड़ गया है और हाल ही में नगमा ने कंगना रनौत को काफी खरी खोटी सुनाई है। इतना ही नहीं उन्होंने तो कंगना पर मुंबई को बदनाम करने तक का आरोप भी लगा दिया था।

कंगना मुंबई का नाम बदनाम कर रहीं 

हाल ही में नगमा ने कंगना पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया और लिखा ,' कंगना रनौत महाराष्ट्र मुंबई का नाम बदनाम कर रही हैं। वह दुनियाभर में मुंबई महाराष्ट्र के नाम को खराब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वह पूरे बॉलीवुड को बदनाम कर रही हैं। उन्होंने पहले नेपोटिज्म के साथ शुरुआत की, फिर इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर और अब मुंबई को पीओके बता रही हैं।' 

फैंस ने रखी अपनी राय 

वहीं नगमा के इस ट्वीट पर जहां कुछ लोगों ने सहमति जताई वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने नगमा की क्लास लगा दी।

यहां देखिए लोगों के ट्वीट


 

Content Writer

Janvi Bithal