टूटी फूटी झोपड़ी से बंगले तक का सफर...कड़ी मेहनत करके CM के OSD ने बदली अपनी किस्मत!

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2023 - 11:03 AM (IST)

किसी ने सही कहा है कि 'कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती'। जीवन में सपने देखना कभी भी छोड़ना नहीं चाहिए, कड़ी मेहनत पर फल जरूर मिलता है। इसी का एक उदाहरण है नागालैंड के मुख्यमंत्रा के ओएसडी Nellayappan B। वो भले ही आज प्रशास्निक अधिकारी बनकर सारी सुख- सुविधाओं का मजा ले रहे हो, लेकिन शुरुआत काफी गरीबी से हुई थी और आज कड़ी मेहनत करके उन्होंने बुलंदियों हासिल की हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी सफलता की कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.....

नेल्लयप्पन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्वीट किया है। यहां पर उन्होंने बताया कि कैसे वो पहले एक कमरे के टूटे फूटे मकान में रह रहे थे और अब बंगले में रहते हैं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने कई लोगों को प्रेरित किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'मैं 30 साल की उम्र तक अपने माता- पिता और चार भाई- बहनों के साथ इस कमरे वाले फूस के घर (तब नारियल के पत्तों की छत)  में रहता था। शिक्षा, समर्पण और कड़ी मेहनत से आज इस मुकाम पर पहुंचने का सौभाग्य मिला है।' 

क्या बोल रहे हैं लोग?

उनकी इस पोस्ट को अभी तक 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लोग नेल्लय्पपन की तारीफ करते हुए इस ट्वीट को खूब रीट्वीट भी कर रहे हैं। इसके साथ ही वो कमेंट हुए प्रतिक्रिया भी दे रहे थे। एक यूजर ने लिखा- किसी भी संसाधन के अभाव में शिक्षा ही स्वतंत्रता का सच्चा साधन है।

एक ने कहा कि 'इससे बेहतर उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ नहीं देखा'।

Content Editor

Charanjeet Kaur