सच या झूठ: प्रेगनेंसी में अधिक मीठा खाने वाली औरतों को होगी Baby Girl?

punjabkesari.in Wednesday, Jul 07, 2021 - 02:04 PM (IST)

जब कोई महिला गर्भवती होती है तो परिवार के अलावा आस-पड़ोस के लोग भी खान-पान से लेकर उठने-बैठने तक की सारी जानकारी साझा करने लगते हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो बेबी बंप शेप या महिला के चेहरा का ग्लो देखकर भी अजन्मे बच्चे के लिंग का अनुमान लगाने लगते हैं लेकिन क्या वास्तव में ये सभी बातें सच होती हैं। चलिए आपको बताते हैं इनकी सच्चाई...

​मिथक 1: बेबी बंप का शेप बताएगा... लड़का होगा या लड़की

सच: अक्सर लोग बेबी बंप का शेप देखकर शिशु के लिंग का अनुमान लगाते हैं। कहा जाता है कि नीचे झुका बेबी बंक लड़का और ऊपर उठा लड़की होने का इशारा है जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं। बेबी बंप की शेप पेट के आकार, चर्बी, मांसपेश‍ियों और यूट्रस में बच्चे की पोजिशन पर निर्भर करती है।

​मिथक 2: महिला के चेहरे का ग्लो से बच्चे का जेंडर का अंदाजा

सच: कुछ लोग ऐसा दावा भी करते हैं कि अगर मां के चेहरे पर ज्यादा ग्लो हो तो लड़की और डलनेस होने पर लड़का होगा। मगर, प्रेगनेंसी में ब्लड फ्लो बढ़ने से चेहरे पर ग्लो बढ़ जाता है। वहीं, डाइट के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसका भ्रूण के जेंडर से कोई संबंध नहीं है।

​मिथक 3: भ्रूण के हार्ट रेट से पता चलेगा बच्चे का जेंडर

सच: ऐसा भी माना जाता है कि भ्रूण की हार्ट रेट कम होने पर लड़का और ज्यादा होने पर लड़की होगी। मगर, गर्भाशय के अंदर भ्रूण का हार्ट रेट औसतन 120 से 160 प्रति मिनट होती है। इससे बच्चे के जेंडर से कोई लेना देना नहीं है।

मिथक 4: मीठी चीजों की क्रेविंग

सच: एक आम धारणा यह है कि जब गर्भवती महिला को चॉकलेट और आइसक्रीम जैसे मीठे फूड्स की क्रेविंग होता है तो आपके भ्रूण में बच्ची होती है। मगर, प्रेगनेंसी में क्रेविंग हार्मोनल परिवर्तन, पोषण की कमी के कारण हो सकती है।

मिथक 5: ब्रेस्ट साइज में बदलाव लड़की होने का संकेत

सच: ऐसा माना जाता है कि अगर बायां स्तन दाहिने से थोड़ा बड़ा दिखाई दे तो यह लड़की होने का संकेत है लेकिन ऐसी सिर्फ एक धारणा है क्योंकि विज्ञान के मुताबिक, प्रेगनेंसी में ब्रेस्ट का साइज मिल्क प्रोड्यूस और हार्मोनल बदलाव के कारण बढ़ता है।

मिथक 6: मॉर्निंग सिकनेस होने से होगी लड़की

सच: कुछ लोगों का मानना है कि मॉर्निंग सिकनेस या मूड़ स्विंग होना भी लड़की होने का संकेत है जबकि विज्ञान के अनुसार ऐसा प्रेगनेंसी में हार्मोनल बदलाव के कारण ऐसा हर महिला को होता है।

मिथक 7: बेबी बंप पर डार्क लाइन दिखना

सच: बेबी बंप पर दिखाई देने वाली डार्क लाइन (लाइनिया नाइग्रा) अगर नीचे खत्म हो जाए तो यह एक बेटी है। वहीं अगर रेखा आपके बैली बटन के ऊपर तक जा रही है तो यह एक लड़का हो सकता है।

Content Writer

Anjali Rajput