फेशियल करवाने से पहले क्या आप भी सोचते हैं ये बातें?

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2017 - 02:17 PM (IST)

बाहरी वातावरण में धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर भी इसका असर पड़ने लगता है। गंदगी के कारण स्किन प्रॉब्लम होने लगती है। दाग-धब्बे, कील- मुंहासे,डलनेस, झुर्रियों जैसी बहुत सी परेशानियां खूबसूरती में रूकावट बनने लगती हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग फेशियल करवाते हैं लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि फेशियल के भी कुछ साइड इंफैक्ट होते हैं। अलग आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो इन बातों की ओर ध्यान जरूर दें। 

फेशियल से जुड़़े भ्रम

1. फेशियल से पड़ती हैं झुर्रियां
कुछ लोगों का मानना है कि जल्दी-जल्दी फेशियल करवाने से झुर्रियां पड़नी शुरू हो जाती हैं। आप भी यह सोच रहे हैं तो जानना जरूरी है कि झुर्रियां फेशियल करवाने से नहीं बल्कि गलत तरीके से फेस मसाज करवाने पर पड़ती हैं। हमेशा किसी एक्सपर्ट से ही फेशियल करवाएं। इससे कोई परेशानी नहीं आएगी। 

2. छोटी उम्र में नहीं करवाना चाहिए फेशियल 
छोटी उम्र में स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इनसे राहत पाने के लिए महीनेे में एक बार फेशियल का सहारा लिया जा सकता है। इससे चेहरा चमकदार बना रहता है। 

3. एक बार फेशियल करवा कर हर बार करवाना जरूरी
कुछ लोग इस डर से भी फेशियल से दूरी बना कर रखते हैं कि एक बार फेशियल करवा कर हर बार के लिए जरूरी हो जाता है। ऐसा नहीं है कि आपको बहुत जल्दी फेशियल करना करवाना पड़ता है। जरूरत के मुताबिक महीने या दिनों के अंतराल में फेशियल करवाएं।

4. फेशियल के साथ स्टिम लेनी जरूरी
कुछ लोग सोचते हैं कि फेशियल के बाद स्टिम लेना जरूरी होता है लेकिन यह जरूरी नहीं है। चेहरे पर रोमछिद्र हो तभी स्टिम लेने की जरूरत होती है। 
 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Punjab Kesari