क्या सच में हो गया है Poonam Pandey का निधन? फैंस को नहीं हो रहा खबर पर यकीन

punjabkesari.in Friday, Feb 02, 2024 - 06:30 PM (IST)

पूनम पांडे की अचानक आई निधन की खबर से हर कोई सदमे में है। एक्ट्रेस किसी भी तरीके से बीमार नहीं लग रही थीं।  वो अपनी फिटनेस को लेकर भी बहुत सजग थीं और जीम में पसीना बहाने से लेकर डाइटिंग तक करती थीं। ऐसे में महज 32 साल की उम्र में उनके निधन की खबर को हजम करना मुश्किल लग रहा है।  आज सुबह पूनम के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज की तरफ से उनकी मौत की जानकारी दी गई। मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर बताया गया। एक्ट्रेस के मैनेजर ने पैपराजी पेज वरिंदर चावला और viral bhayani  को कन्फर्म करते हुए बताया कि पूनम पांडे अब हमारे बीच नहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

फैंस को नहीं हो रहा पूनम की मौत पर यकीन

वहीं फैंस को उनकी मौत की खबर पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल, वो 3 दिन पहले ही गोवा के एक इवेंट में नजर आई थीं। यहां पर वो व्हाइट टॉप और ब्लैक leather pant में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में वो जमकर हॉट पोज दे रही हैं और किसी भी ऐंगल से बीमार नहीं लग रही हैं। इस वजह से फैंस हैरान हैं और लगातार कमेंट करके सवाल उठा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

 

यूजर्स ने उठाए पूनम की मौत पर सवाल

एक यूजर ने लिखा- 'अगर इसको कैंसर था, तो ये इतनी नॉर्मली ये इवेंट कैसे अटेंड कर सकती है'।

 वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'उम्मीद करता हूं ये फेक पोस्ट नहीं है' ।

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- 'कोई कैंसर से इतनी जल्दी कैसे मर सकता है'।


वहीं एक यूजर ने तो यहां तक दावा कर दिया कि ये मार्डर है।

इसके अलावा भी बहुत से यूजर्स ने भी खबर पर संदेह जताते हुए ये कमेंट्स पोस्ट किए हैं। आप भी डालिए इनपर एक नजर...


ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि पूनम पाड़े सच में हमारे बीच नहीं है या कोई बेहूदा प्रैंक हैं। 

Content Editor

Charanjeet Kaur