Tanzania की जादुई झील, जिसके पानी को छूने वाला बन जाता है पत्थर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 05:40 PM (IST)

बात अगर झील की करें तो हर किसी के मन में ऊपर से बहता पानी व सुंदर वातावरण नजर आता है। ऐसे में यह लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र मानी जाती है। मगर आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताते है, जो बेहद ही रहस्मयी है। जी हां, माना जाता है कि इस झील के पानी को छूने वाला पत्थर बन जाता है। तो चलिए जानते हैं इस अजीब व रहस्मयी झील के बारे में विस्तार से...

उत्तरी तंजानिया में स्थित नेट्रॉन नाम की झील 

बात इस रहस्यमयी झील की करें तो यह उत्तरी तंजानिया में है। इसका नाम 'नेट्रॉन' है। माना जाता है कि इस झील के आसपास घूमने वाले जानवर और पक्षी इसके पानी के छू कर पत्थर बन गए है। ऐसे में झील के पास इनकी पत्थर की मूर्तियां देखकर कोई भी हैरान रह सकता है। मगर असल में वे इस झील के रहस्मयी होने का सबूत देते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

तंजानियन झील नेट्रॉन का रहस्य

बात इस पानी से पत्थर बनने की करें तो असल में यह एक अल्केलाइन (Alkaline) झील है। साथ ही इसके पानी में सोडियम कार्बोनेट अधिक है। इसके साथ ही इसमें अल्केलाइन और अमोनिया की बराबर मात्रा में मौजूद है। इसीलिए यहां पर जानवरों व पशु-पक्षियों के शव भी सालों-साल सही रहते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

इसके अलावा अन्य रहस्मयी झील 

बता दें, कि दुनिया में बहुत सी चीजें व जगह रहस्यों से भरी पड़ी है। ऐसे में नेट्रॉन के अलावा और भी कई झीलें है, जिसके रहस्य से लोग अनजान है। इन्हीं में से एक हिमालय की रूपकुंड झील, जिसमें साल 1942 में ब्रिटिश आर्मी के लगभग 200 लोगों के कंकाल मिले थे। अमेरिका की मिशिगन झील,जिसमें जहरीली गैस भर जाने से कई जीव-जंतु मर गए थे। उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के डोमिनिका में एक ऐसी झील है, जिसका पानी उबल कर करीब 92 डिग्री तापमान तक चला जाता है। ऐसे में इन खतरनाक व रहस्यमयी झीलों पर जाने से आज भी लोग डरते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static