Mysterious Cave: अद्भुत है तारों की तरह जगमगाती यह गुफा

punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 11:20 AM (IST)

न्यूजीलैंड की वेटोमो ग्लोवॉर्म गुफा के भीतर एक अद्भुत दृश्य नजर आता है। इसकी छत ऐसी लगती है जैसे तारों से जगमगाता आसमान धरती पर उतर आया हो। यह दुनिया की सबसे अद्भुत गुफाओं में से एक मानी जाती है। अगर आप भी न्यूजीलैंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस गुफा को देखना न भूलें।

क्यों जगमगाती है यह गुफा?
दरअसल, यहां एराक्नोकैम्पा ल्युमिनोसा नामक ग्लोवॉर्म (चमक पैदा करने वाले कीट) पाए जाते हैं। यह एक तरह के जुगनू है जो अंधेरे में रोशनी पैदा करते हैं। हालांकि इनकी रोशनी जुगनू से अधिक होती है। यह जीव रसायनिक प्रक्रिया करते हैं, जिससे रोशनी पैदा होती है। यह रोशनी अपने शिकार को आकर्षित करने के लिए होती है।

कहां स्थित है गुफा?
वेटोमो ग्लोवॉर्म गुफा न्यूजीलैंड के उत्तरी टापू पर स्थित है। इसमें जो एराक्नोकैम्पा ल्यूमिनोसा प्रजाति के ग्लोवॉर्म बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। यह गुफा के प्रवेश पर एक आधुनिक विजिटर सैंटर बनाया गया है। यहां पर्यटकों के लिए विशेष टूर आयोजित किया जाता है। इनमें ग्लोवॉर्म से भरी गुफी में नाव की सवारी भी शामिल है।

कैसी बनी ये गुफाएं?
भूगर्भीय तथा ज्वालामुखीय गतिविधियों के चलते 3 करोड़ वर्षों के दौरान वेटोमो क्षेत्र में चूना पत्थर की लगभग 300 गुफाएं बनी हैं। वेटोमो ग्लोवॉर्म गुफाओं में चूना पत्थर का जमाव तब शुरू हुआ था जब यह इलाका लगभग 3 करोड़ पहले सागर में डूबा हुआ था। इन चूना पत्थरों में जीवाश्मित मूंगा चट्टानों, समुद्री शैवालों, मछलियों के कंकालों तथा समुद्र तल पर पाए जाने वाले कई सारे छोटे समुद्री जीवों के अंश से बने हैं। लाखों वर्षों के दौरान जीवाश्म चट्टानों की एक के ऊपर एक परत बनती गई तथा भारी दबाव पड़ने के बाद इन्होंने चूना पत्थरों का रूप ले लिया। कई स्थानों पर ये पत्थर 200 मीटर तक मोटे हैं।

Content Writer

Anjali Rajput