कनाडा की 5 बेस्ट जगहें जिन्हें देखे बिना अधूरा है आपका विदेश ट्रिप

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2019 - 07:01 PM (IST)

कनाडा की खूबसूरती देखने के बाद मौका मिलते ही हर शख्स यहां जाकर बसना चाहेगा। यहां की खूबसूरती को देखते हुए कनाडा घूमने फिरने के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। यहां की साफ-सफाई और सुंदर नजारे सभी को अपनी ओर आर्कषित करते हैं। तो चलिए आज नजर डालते हैं इस खूबसूरत धरती की कुछ और भी सुंदर जगहों पर...

नेशनल पार्क ऑफ कनाडा

उत्तरी अमेरिका में कनाडा तट पर स्थित यह नेशनल पार्क अपनी खूबसूरत पहाड़ियों के लिए फेमस है। इस धरती को स्वर्ग से कम नहीं कहा जा सकता। यहां की पहाड़ियों की खूबसूरती देख यूनेस्को ने इस जगह को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया हुआ है।

PunjabKesari,nari

केप ब्रेटन

केप ब्रेटन द्वीप उत्तरी अमेरिका के तट पर स्थित एक द्वीप है। यह अपने सुंदर रास्तों के लिए दूर-दूर तक मशहूर है। यह जगह अपने स्वादिष्ट क्रेपस डिश के लिए भी दुनिया भर में फेमस है। यहां के निवासी खासतौर पर इस जगह वीकेंड पर गुड फूड एंजॉय करने के लिए आते हैं।

PunjabKesari,nari

प्रिंस एडवर्ड आइलैंड

प्रिंस एडवर्ड आइलैंड को इसके रेतीले समुद्र तटों और लाल चट्टानों के लिए लोग दूर-दूर से देखने आते हैं। यहां की शाम के लोग दीवाने हैं। शाम के वक्त डूबते सूरज के साथ बीच पर स्विमिंग करने का एक अलग एहसास आपको कहीं और नहीं मिलेगा।

PunjabKesari,nari

PunjabKesari,nari

क्यूबेक शहर

क्यूबेक शहर कनाडा के सबसे पुराने शहरों में से एक है। इसकी अलग और संरक्षित वास्तुकला पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती है। यहां जाकर फ्रांसीसी विरासत को महसूस किया जा सकता है। जी हां यहां की अधिकतर बिल्डिंग्स फ्रांस के इंटीरियर के हिसाब से बनी हुई हैं।

PunjabKesari,nari

नियाग्रा फॉल्स

विश्वभर में फेमस नियाग्रा फॉल्स "हनीमून कैपिटल ऑफ दि वर्ल्ड" के नाम से जाना जाता है। ऊंची पहाड़ियों से गिरता पानी इस जगह की खूबसूरती को चार चांद लगा देता है। रात के वक्त इस जगह को देखने का एक अलग ही मजा है। पानी के बहते ऊंचे झरनों के साथ यहां के रेस्टोरेंट्स में खाना खाने का मजा दोगुना हो जाता है। 

PunjabKesari,nari


PunjabKesari,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Related News

static