उत्तराखंड के इन 8 टूरिस्ट प्लेस पर लें स्विट्जरलैंड जैसा मजा

punjabkesari.in Thursday, Jan 31, 2019 - 05:21 PM (IST)

अगर आप भी स्विट्जरलैंड घूमने का शौक रखते हैं तो इसके लिए आप वहां जाने की कोई जरूरत नहीं। आप उत्तराखंड में भी स्विट्जरलैंड जैसा मजा ले सकते हैं। उत्तराखंड भारत के बेहतरीन हिल स्टेशन में से एक हैं, जहां आप मनोरम वादियों, हिमालय, झील-झरने का मजा ले सकते हैं। यहां की सरकार भी इसे बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। अगर आप भी वीकेंड में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उत्तराखंड आपके लिए बेस्ट रहेगा।

 

चलिए जानते हैं अपनी छुट्टियों को मजेदार बनाने के लिए आप उत्तराखंड में कहां-कहां घूम सकते हैं।

 

औली

औली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां घूमने के लिए देशी-विदेशी टूरिस्ट की भीड़ लगी रहती है। सर्दियों में ही नहीं बल्कि इसकी सुंदरता को निहारने पर्यटकों की हर महीने यहां आते रहते हैं। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का नजारा, यहां देखने लायक रहता है। 

देवप्रयाग

देवभूमि उत्तराखंड के पंच प्रयागों में से एक देवप्रयाग भी बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक है। ऐसा माना जाता है कि जब राजा भागीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर उतरने के लिए मनाया तो उनके साथ ही 33 करोड़ देवी- देवता भी गंगा के साथ स्वर्ग से देवप्रयाग में उतरे थे। धार्मिक स्थल घूमने के साथ-साथ आप यहां के अद्भुत नजारों का मजा भी ले सकते हैं।

तपोवन

तपोवन का खूबसूरत नजारा भी आपका मन मोह लेगा और आपका यहां से वापिस आने का भी मन नहीं होगा। ज्यादातर लोग यहां कैंपिग के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां नंदनवन से शिवलिंग, भागीरथी, केदार डोम, थलय सागर और सुदर्शन जैसे चोटियां हैं, जहां आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं।

फूलों की घाटी

87.50 कि.मी. वर्ग क्षेत्र तक फैली इस खूबसूरत फूलों की घाटी को देखकर तो हर कोई हैरान रह जाता है। इसे यूनेस्को ने 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। आप यहां 500 से अधिक प्रजातियों के खूबसूरत फूल देख सकते हैं।

मुक्तेश्वर

दिसंबर के महीने में यहां पहली बर्फबारी होती है, जो फरवरी मार्च तक रहती है। इस बर्फबारी की लुफ्त उठाने के लिए पर्यटक यहां भारी मात्रा में आते हैं। बर्फबारी के साथ-साथ यहां का खूबसूरत नजारा भी पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता है।

खिरसु

प्रकृति की गोद में बसे खिरसु में आने के बाद आप अपने आपको भूल जाएंगे क्योंकि यह शहद है ही इतना सुदंर। यहां छिपे हुए प्राकृतिक खजाने को महसूस किए बिना रह नही पाएंगे। आप यहां ट्रेकिंग के अलावा घंदियाल देवी मंदिर में घूमने का मजा भी ले सकते हैं।

बिनसर

उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक है बिनसर। बिनसर में आप प्राकृतिक सुदंरता देखने के साथ-साथ वन्यजीवन का लुफ्त भी उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां टूरिस्ट के ठहरने के लिए शानदार गेस्टहाउस भी बनाए गए हैं लेकिन इनसे लिए आपको पहले ही बुकिंग करवानी पड़ती है।

भीमताल हिल स्टेशन

झीलों व पहाड़ों से प्यार है तो आप उत्तराखंड के भीमताल हिल स्टेशन में जरूर जाएं। भीमताल में स्थित सात झीलों का एक समूह है, जिसे सातताल के नाम से जाना जाता है दिसंबर से अप्रैल के तक के महीने में घूमने के लिए यह हिल स्टेशन बेस्ट है। आप यहां पर खूबसूरत पहाड़ और सुन्दर प्राकृतिक झील नौकुचियाताल भी घूम सकते है।

Content Writer

Anjali Rajput