Travel Destination: बुढ़ापे आने से पहले इन जगहों की जरुर कर लें सैर

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 04:53 PM (IST)

घुमने का अपना ही मजा है। जब आप किसी जगह पर जाते हैं, तो न सिर्फ उसे देखते हैं बल्कि वहां की संस्कृति, इतिहास, खूबसूरती, खान-पान और रहन-सहन से रूबरू होते हैं। घुमना एक थैरेपी की तरह है जिससे आप अंदर तक सुकून महसूस करते है और जिंदगी रंगीन लगती  है। अपने भारत में ही एक से बढ़कर एक घूमने की जगहें हैं जहां जीवन में एक बार तो जरूर जाना चाहिए। खासकर बुढ़ापा आने से पहले इन 5 ट्रेवल डेस्टिनेशंस (Travel Destinations) की सैर जरूर करनी चाहिए।

गोवा 

गोवा युवाओं का गोवा सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है। एक ऐसी जगह है जिसे हर कोई देखना चाहता है। यहां जाकर हर कोई मौज-मस्ती करना चाहता है। गोवा का नाम जेहन में आते ही दूर-दूर तक फैले समुद्री तट और यहां की नाइटलाइफ की कल्पना सैलानियों के मन में उमड़ती है। वैसे भी यहां घूमने और एन्जॉय करने के लिए बहुत कुछ है।  हर युवा को अपनी जवानी में एक बार गोवा जरूर जाना चाहिए।

केरल

केरल सिर्फ खूबसूरत बीच के लिए ही नहीं, बल्कि मुन्नार के लिए भी जाना जाता है। मुन्नार बहुत ही खूबसूरत जगह है। केरल के मुन्नार में देखने लायक है टी गार्डन। यह जगह समुद्री तट से लगभग 7000 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यहां चारों तरफ फैली हरियाली और प्राकृतिक के खूबसूरत नजारे लोगों का मन मोह लेते है।

सिक्किम 

सिक्किम वैसे तो अपने आप में ही बहुत खूबसूरत जगह है, लेकिन युमथांग वैली के दिलकश नजारों की बात अलग है। इस जगह को 'वैली ऑफ फ्लावर्स' भी कहा जाता है। मथांग वैली समुद्र तल से करीब 3,564 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने देश-विदेश से पर्यटक यहां आते हैं। यहां पर मनमोहक झीलें हैं जो लोगों को कशमीर का आहसास दिलाती हैं।

शिमला

शिमला दुनियाभर में प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन की सैर के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी तादाद में सैलानी आते हैं। यहां की खूबसूरती पर्यटकों का दिल जीत लेती है। शिमला में टूरिस्ट कई प्रसिद्ध जगहों की सैर कर सकते हैं और शॉपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। सैलानी यहां संग्रहालय, थिएटर और औपनिवेशिक लॉज से लेकर चर्च तक कई जगहें घूम सकते हैं। इसके अलावा माल रोड जा सकते हैं। यह जगह समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

उत्तराखंड 

उत्तराखंड में स्थित नंदा देवी बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है। नंदा देवी भारत की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी है. इसकी पहाड़ियों का ऊपरी हिस्सा बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है। अगर आप प्राकृति की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो जीवन में एक बार इस जगह जरूर जाएं।

Content Writer

Vandana