30 के बाद अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये Superfoods, नहीं आएगी कमजोरी

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 06:05 PM (IST)

जैसे ही हम 30 की उम्र पार करते हैं हमारा शरीर कमजोर होने लगता है। दरअसल, उम्र के इस पड़ाव तक आते-आते शरीर में कई बदलाव आते हैं। ये बदलाव शारीरिक भी हो सकते हैं और हार्मोनल भी। इसके कारण सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में तीस के बाद अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमें संतरा, अंगूर, नींबू जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। अपने इस आर्टिकल में हम आपको यही बताएंगे कि 30 के बाद आपको अपनी डाइट में किन सुपरफूड्स को शामिल करना चाहिए।

संतरा

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर खट्टे फल इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इन चीजों के सेवन से वजन कम होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

ब्रोकली

ब्रोकली विटामिन्स का भंडार है। यह हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही यह बीमारियों से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है।

लहसुन

लहसुन हानिकारक सूक्ष्मजीवों को मारने में मदद करता है। साथ ही यह पेट के कीड़े भी साफ करता और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।

मछली

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर साल्मन और ट्राउट जैसी मछली शरीर में जरूरी हार्मोन बनाती है। यह दिमाग और दिल के लिए के भी फायदेमंद है। साथ ही इसके सेवन एंटी-एजिंग समस्याओं से बचाने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है।

नट्स

वैसे सुखे मेवे जैसे बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश आदि को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद है लेकिन आप इसे फिलिंग स्नैक के तौर पर खा सकती हैं। इससे वजन कंट्रोल रहता है जो कई बीमारियों का घर है। साथ ही इससे दिल भी स्वस्थ रहता है।

शहद

शहद का उपयोग 5,000 से अधिक वर्षों से दवा में किया जाता रहा है। शहद के एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण कई समस्याओं का प्राकृतिक इलाज है।

चिया सीड्स

चिया के बीज फाइबर, ओमेगा -3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से पेट भरा हुआ लगता है और भूख नियंत्रित रहती है। वजन घटाने के लिए अलावा इससे जोड़ों में दर्द की समस्या भी दूर रहता है।

Content Writer

Anjali Rajput