Monsoon Diet: बरसाती मौसम में जरूर खाएं ये 5 फल, इन चीजों से रखें परहेज

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 01:36 PM (IST)

मानसून का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है इसलिए इस दौरान खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। खासकर फलों व सब्जियों को बहुत सोच-समझकर खाना चाहिए क्योंकि बरसाती मौसम में बहुत से फलों में कीड़े पड़ने की संभावना होती है। ऐसे में आज हम आपको यही बताएंगे, कि मानसून के मौसम में आपको कौन-से फल खाने चाहिए और कौन से नहीं।

लीची

यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है, जिससे खून के थक्के बनना जैसी समस्याएं नहीं होती।

अनार

अनार खून बढ़ाने के साथ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में भी मददगार है। साथ ही इससे गर्मी में हीट स्ट्रोक व पेट में इंफेक्शन की समस्या भी नहीं होगी। आप चाहे तो इसका जूस भी पी सकते हैं।

आलूबुखारा

मिनरल्स, विटामिनस व फाइबर से भरपूर आलूबुखारा शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। साथ ही कम कैलोरी होने के कारण यह वेट लूज में भी मददगार है।

आड़ू

एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स से भरपूर आड़ू शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इससे ना सिर्फ स्किन ग्लो करती है बल्कि आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

जामुन

जामुन खून में यूरिक एसिड की मात्रा कम करता है। साथ ही इससे नींद भी अच्छी आती है। रोजाना इसका सेवन आपको इंफेक्शन से भी बचाता है।

भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

. ध्यान रखें कि मानसून में सड़क किनारे मिलने वाले कटे फलों का सेवन ना करें क्योंकि ये दूषित हो जाते हैं, जिससे पेट में इंफेक्शन हो सकता है।
. ऑयली स्ट्रीट फूड से पेट की दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में बाजार के पकौड़े समोसे खाने की बजाए इन्हें घर पर ही बनाएं।
. बारिश में पत्तेदार सब्जी जैसे गोभी, पत्ता गोभी, पालक, बैंगन  आदि नहीं खाने चाहिए क्योंकि इनमें कीड़े पनप जाते हैं।
 

Content Writer

Anjali Rajput