घर में जरूर लाएं ये 4 चीजें, छमा-छम होगी पैसों की बरसात

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 12:15 PM (IST)

हर इंसान चाहता है कि उसके घर में मां लक्ष्मी का वास हो। जिसके चलते उसे धन की कभी कमी महसून न हो। लेकिन कड़ी मेहनत के बाद भी पैसा आता तो है लेकिन ठहरता नहीं है। वह किसी न किसी तरह घर से चला जाता है। इसकी वजह घर में मौजूद वास्तु दोषहै। लेकिन आपको परेशान होने के जरुरत नहीं है। क्योंकि वास्तु का कहना है कि घर में सुख-समृद्धि और धन की कमी न हो इसके लिए आपको सिर्फ 4 चीजें घर में रखनी है। जिससे आपकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी। तो चलिए जानते है उनके बारे में।

मां लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर

घर में मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य प्राप्त होता है। वहीं दूसरो ओर धन और समृद्धि के देवता कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं। इसलिए उत्तर दिशा में घर की तिजोरी रखने से घर में कभी पैसे की कमी नहीं होगी और घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी। बता दें कि कुबेर को आय देने वाला देवता माना जाता है। इसलिए दोनों देवी-देवता को एक दूसरे का पूरक माना जाता है। धन-धान्य की बढ़ोतरी के लिए घर में उत्तर दिशा की ओर कुबेर और माता लक्ष्मी की तस्वीर रख सकते हैं।

शंख

वास्तु के मुताबिक घर में दो शंख तो जरूर रखना चाहिए। जिसमें से एक शंख से भगवान विष्णु को अभिषेक करना चाहिए। वहीं दूसरे दक्षिणावर्ती शंख को बजाना चाहिए। माना जाता है कि इस शंख में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना शंखनाद करने से घर का वातावरण ठीक होता है। इसके साथ ही कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

नारियल

एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। माना जाता है कि एकाक्षी नारियल को पूजा घर में स्थापित करके नियमित रूप से पूजा करें। इससे कभी भी आपके घर में धन की कमी नहीं होगी और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

बांसुरी

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए बांसुरी जरूर रखें। माना जाता है कि घर में सही दिशा में बांसुरी रखने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है और कई बार के दोषों से छुटकारा मिलता है। बिजनेस, नौकरी में बढ़ोतरी के लिए बेडरूम के दरवाजे के दोनों ओर बांसुरी टांग लें।


 


 


 

 

 

Content Writer

Kirti