Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी की पीठ पीछे शिल्पा और राज के बारे में ये क्या बोल गईं मुस्कान जट्टाना

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 06:20 PM (IST)

वी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस' इस बार ओटीटी के चलते खूब सुर्खियां बटौर रहा है। वहीं, रविवार को ‘संडे का वार’ में  कंटेस्टेंट उर्फी जावेद घर से बेघर भी हो गई।  उर्फी के घर से निकलने के बाद अब घर में कुल 12 कंटेस्टेंट्स बचे हैं।  पिछले हफ्ते घर में काफी एक्शन और देखने को मिला।

 दरअसल,  घर की सदस्य मुस्कान जट्टाना काफी चर्चे में हैं, सोशल माडिया पर मुस्कान जट्टाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शमिता शेट्टी को लेकर उनकी बहन शिल्पा और जीजू राज कुंद्रा को लेकर तंज कसती हुई नज़र आ रही हैं। 

पहले शिल्पा की शादी के लिए अब तलाक के लिए घर में आईं शमिता
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में मुस्कान शमिता को लेकर कहती हैं कि, ‘मैंने सुना था कि शमिता शेट्टी ने अपनी बहन की शादी की वजह से बिग बॉस का घर छोड़ा था। अब उसकी बहन का तलाक होगा तब वह (शमिता शेट्टी) दोबारा इस घर में आ गई है, इतना कहकर मुस्तान हंसने लगती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bigg Boss 15 (@biggboss15.colorstv)

वहीं मुस्कान का ऐसा मज़ाक करना कुछ लोगों के पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना करना पड़ा। ट्रोल्स ने मुस्कान की क्लास लगाते हुए खूब खरी खोटी सुनाई। 

मुस्कान पर भड़के य़ूजर बोले- बेशर्म लड़की है वो
 एक यूजर ने लिखा, ‘बेशर्म लड़की है वो। यंग होने के नाते आपको अपने मन में जो कुछ भी आता है उसे बोलने का अधिकार नहीं है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि वह बहुत अजीब लड़की है। 

आपको बता दें, शमिता शेट्टी ऐसे समय में शो का हिस्सा हैं, जब उनके जीजा राज कुंद्रा अश्लील वीडियो के मामले में जेल में बंद हैं ।
 

Content Writer

Anu Malhotra