नेशनल अवॉर्ड विनिंग म्यूजिक डायरेक्टर वनराज भाटिया का निधन,

punjabkesari.in Friday, May 07, 2021 - 03:44 PM (IST)

कोरोना का प्रकोर हर किसी पर देखने को मिल रहा हैं। पिछले साल के मुताबिक इस साल भी आम आदमी से लेकर कई बड़े सेलेब्स इस वायरस के चलते दुनिया को अलविदा कह चुकें हैं। वहीं अब म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आईं है। 
 

दरअसल, बॉलीवुड की कई मशहूर फिल्मों और विज्ञापनों का म्यूजिक दे चुके नेशनल  अवॉर्ड विनिंग म्यूजिक डायरेक्टर वनराज भाटिया का आज शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। वनराज 93 साल के थे और पिछले काफी समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। वनराज इस समय अकेले अपने हाउस मेड के साथ मुंबई में रह रहे थे।


31 मई 1927 में जन्मे वनराज भाटिया ने म्यूजिक की पढ़ाई लंदन के रॉयल अकैडमी ऑफ म्यूजिक से की थी। साल 1959 में वह भारत लौट आए। करियार की शुरूआत करते हुए वनराज ने सबसे पहले विज्ञापनों के जिंगल बनाने शुरू किए। इसके बाद उन्होंने 1972 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' का बैकग्राउंड म्यूजिक दिया। इसके बाद उन्होंने श्याम बेनेगल के साथ भूमिका, सरदारी बेगम और हरी-भरी जैसी 16 फिल्मों में काम किया।
 

 उन्होंने अबतक लगभग 7 हजार विज्ञापनों के जिंगल को म्यूजिक दिया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में जाने भी दो यारो, अजूबा, बेटा, दामिनी, घातक, परदेस, चमेली जैसी फिल्मों का बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिया था। 
 

वनराज भाटिया को उनके इस काम के लिए गोविंद निहलानी के 'तमस' के लिए नैशनल अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा उन्हें साल 1989 में संगीत नाटक अकैडमी अवॉर्ड और 2012 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।
 

Content Writer

Anu Malhotra