घर में तैयार करें Mushroom Burger, बच्चों के लिए बनाएं संडे स्पेशल

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 11:33 AM (IST)

बर्गर किस को पसंद नहीं होता। बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी इसे चाव से खाना पसंद करते हैं परंतु अनहेल्दी होने के कारण पेरेंट्स बच्चों को इसे खाने नहीं देते। बच्चे फिर भी इसे खाने की जिद्द करते हैं ऐसे में आप बच्चों के लिए घर में इसे बना सकते हैं। सिंपल आलू टिक्की वाला बर्गर तो बच्चों ने कई बार खाया होगा लेकिन इस संडे आप उनके लिए मशरुम बर्गर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में। 

सामग्री 

बर्गर बन - 2
मक्खन - 1 टेबलस्पून
मशरुम - 150 ग्राम
स्प्रिंग ऑनियन - 1/3 कप
प्याज - 1/3 कप
लहसुन - 1/2 टीस्पून
चाट मसाला - 1/2 टीस्पून
काली मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
हरा धनिया  - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले प्याज, मशरुम और लहसुन को स्लाइसेस के तौर पर काट लें। 
2. फिर मीडियम आंच पर मक्खर गर्म करें। मक्खन जैसे गर्म हो जाए तो लहसुन, स्प्रिंग ऑनियन और प्याज डालकर मिश्रण को भून लें। 
3. अब इसमें मशरुम डालकर धीमी आंच पर भूनें। इस दौराम मशरुम पानी छोड़ेगी। 
4. जब पानी सूख जाए तो इसमें चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 
5. मिश्रण को मिक्स करके गैस बंद कर दें। 
6. फिर चाकू के साथ बन बीच में से काटें और मशरुम की फिलिंग कर दें। 
7. मशरुम फीलिंग भरने के बाद टमाटर, प्याज और सलाद के पत्ते रखें और फिर सॉस लगा दें। 
8. अब मीडियम आंच पर मक्खन डालकर  गर्म करें। 
9. इसके बाद बर्गर को मक्खन पर रखकर सेक लें। 
10. जब एक तरफ से यह फ्राई हो जाए तो दूसरी ओर से भी फ्राई कर लें।
11. आपका टेस्टी मशरुम बर्गर बनकर तैयार है। टोमैटो और चिली सॉस के साथ सर्व करें। 

Content Writer

palak