Taarak Mehta की ''बबीता जी'' 9 साल छोटे ''टप्पू'' के प्यार में पागल, लंबे समय से कर रही हैं डेट

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 12:02 PM (IST)

टीवी का सबसे पाॅपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन दत्ता शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अंदकत को डेट कर रही हैं, दोनों का लव अफेयर काफी दिनों से चल रहा है और बता दें कि राज, मुनमुन दत्ता से करीब 9 साल छोटे हैं।

शो के बारे में बताएं तो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक काॅमेडी शो है जिसकी लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है। शो में हरदम जेठालाल, बबीता जी पर डोरे डालते दिखाई देते हैं, लेकिन रीयल लाइफ में बबीता जी  का लव अफेयर शो में जेठालाल के बेटे टप्पू यानी राज अंदकत से चल रहा है। 

बता दें कि कुछ समय पहले भी सोशल मीडिया पर मुनमुन की राज संग अफेयर की खबरे सामने आई थी। फैंस अक्सर ये पूछा करते थे कि दोनों के बीच चल क्या रहा है? लेकिन अब ये साफ हो गया है कि दोनों कि रिश्ता दोस्ती से भी आगे का हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम का हर सदस्य इस बात से वाकिफ है कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है।  इस पर सूत्र ने बताया कि मुनमुन दत्ता और राज अंदकत के परिवार वालों को भी उन दोनों के बारे में जानकारी है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच काफी लंबे वक्त से प्यार है, यानी काफी समय से दोनों डेट कर रहे हैं हालांकि अभी तक दोनों ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इन दोनों की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो राज अंदकत 24 साल के हैं और मुनमुन दत्त उनसे 9 साल बड़ी हैं वह 33 साल की है।  मुनमुन हाल ही में 2 महीने की छुट्टी के बाद शो पर वापसी की हैं, हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी लव लाइफ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

Content Writer

Anu Malhotra