इस सर्दी घर की बनी मूंगफली चिक्की का लें मजा

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 05:24 PM (IST)

सर्दी के मौसम में लोग चिक्की खाना पसंद करते हैं। इसे कई जगह पर गजब भी कहते हैं। गुड़ व मूंगफली से तैयार चिक्की बेहद कुरकरी व खाने में टेस्टी होती है। मगर इस बार बाजार से इसे खरीदने की जगह आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है इसे बनाने का तरीका...

सामग्री:

मूंगफली के दाने- 150 ग्राम (भुने और छिले हुए)
गुड़- 200 ग्राम 
घी- 2 बड़े चम्मच 

विधि:

1. पैन में 1 छोटा चम्मच घी गर्म करें।
2. इसमें गुड़ डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पिघलाएं। 
3. अब इसमें मूंगफली के दाने डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें। 
4. प्लेट को घी से ग्रीस कर तैयार मिश्रण को फैलाएं। 
5. मिश्रण के सेट होने पर इसे चाकू से अपनी मनपसंद शेप में काट लें। 
 

Content Writer

neetu