Mumtaz को शशि कपूर ने किया था प्रपोज लेकिन नहीं हो पाए एक, इतने सालों बाद अब एक्ट्रेस ने बताई इसकी वजह!

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 05:40 PM (IST)

एक्ट्रेस मुमताज भले ही आज इंडस्ट्री से दूर हो लेकिन एक वक्त में वो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए फिल्म इंडस्ट्री में छाई रहती थी। उनके अफेयर्स के भी खूब चर्चे थे। मुमताज का एक्टर शम्मी कपूर के साथ रिश्ता भी सुर्खियों में रहा था। इनके अफेयर ने चर्चे आज भी ग्लैमर इंडस्ट्री में होते हैं। यह कपल करीब तो आया लेकिन इनकी शादी नहीं हुई। रिपोर्ट्स की माने तो शम्मी कपूर मुमताज के साथ शादी करना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस नहीं मानी।

मुमताज ने क्यों ठुकराया था शम्मी कपूर का प्रपोजल

अब खुद मुमताज ने शम्मी कपूर के मैरिज प्रपोजल को ठुकराए जाने के बारे में बात की है। एक नामी वेबसाइड को दिए इंटरव्यू में मुमताज ने कहा, “मैंने 17 साल की उम्र में इंडस्ट्री को जॉइन किया था। तो मेरे लिए ये काफी जल्दी था कि, मैं सबकुछ त्याग दूं। कपूर पसंद नहीं करते हैं कि, उनके परिवार की बहुएं फिल्मी लाइन में जाएं। मेरे पास मेरी फैमिली की जिम्मेदारी थी और सुनिश्चित करना चाहती थी कि, वे सही से रहे।”


आगे इंटरव्यू में मुमताज ने बताया कि जब शादी के लिए उन्होंने मना किया तो किसी ने भी यकीन नहीं किया। एक्ट्रेस ने कहा, “शुरू में कोई यकीन ही नहीं करते थे कि, मुमताज कभी शम्मी कपूर को मना कर सकती हैं, क्योंकि वो कहां थे और हम कहां थे। जमीन-आसमान का फर्क था। तो लोगों को इस पर शक था। उस जमाने में बोलते थे कि, ऐसा हो ही नहीं सकता। हो ही नहीं सकता कि, शम्मी को मुमताज मना करे।”

शम्मी कपूर ने लगाए थे इल्जाम

हालांकि मुमताज ने यह भी बताया कि जब उन्होंने शम्मी कपूर को शादी के लिए मना कर दिया तो उन्होंने उनपर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। एक्ट्रेस ने कहा, “जब मैंने उन्हें मना कर दिया, तो उन्होंने शक करना शुरू कर दिया कि, नहीं तुझे हीरोइन बनना है, इसलिए तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती, बल्कि तुम मुझसे कभी प्यार नहीं करती थी।”

बता दें कि इससे पहले शम्मी कपूर के बेटे आदित्य ने भी अपने पापा और मुमताज के लव अफेयर पर बात की थी। आदित्य ने बताया था कि, शम्मी चाहते थे कि, मुमताज उनसे शादी करके बच्चों की परवरिश करे जबकि मुमताज फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना चाहती थीं। इसी वजह से दोनों एक नहीं हो पाए।

जानकारी के लिए बता दें कि शम्मी कपूर ने साल 1955 में गीता बाली से से शादी की थी। 1965 में गीता के अचानक निधन के बाद उन्होंने 1969 में नीला देवी से शादी की थी। वहीं, मुमताज ने साल 1974 में मयूर माधवानी के साथ शादी रचाई थी।
 

Content Writer

Priya dhir